IPL 2026 : आईपीएल में दिग्गज गेंदबाज नहीं जुड़ने पर दिल्ली कैपिटल्स को भारी झटका लगा है. पिछले सीजन में इस गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन किया था और 10 मुकाबले में 14 विकेट लेकर दिए थे.
IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च होने वाली है. ऐसे में सभी 10 टीमों ने अपने ट्रेनिंग कैंप लगाने शुरू कर दिए हैं और प्लेयर भी अपनी टीम के साथ जुड़ गए हैं. वहीं, कुछ बड़े खिलाड़ी अभी अपनी फ्रेंचाइजी से नहीं जुड़ पाए हैं और वह कुछ मैचों के बाद टीम में शामिल होंगे. इसी में एक नाम दिल्ली कैपिटल्स की स्क्वाड का हिस्सा मिचेल स्टार्क का भी शामिल हो गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्पष्ट हो गया है कि मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स के कुछ शुरुआती मुकाबले में नहीं जुड़ पाएंगे.
ऑस्ट्रेलिया नहीं उठाना चाहता कोई जोखिम
मिचेल स्टार्क को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि वह अपने शानदार गेंदबाज को लेकर किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहता है. 36 वर्षीय गेंदबाज को ऑस्ट्रेलिया काफी सावधानी से बरतना चाहता है, क्योंकि बीते एक साल में उन्होंने बहुत क्रिकेट खेला है. साथ ही आने वाले एक साल में भी स्टार्क अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी बिजी रहने वाले हैं ऐसे में बोर्ड उनको ज्यादा आराम देना चाहता है.
10 मैच में लिए थे 14 विकेट
बता दें कि आईपीएल 2025 में मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की थी और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए 10 मुकाबले में 14 विकेट लिए थे. इसके अलावा टीम को कई बार ऐसे वक्त में विकेट लेकर दिए थे जब लग रहा था कि अगर डीसी को विकेट नहीं मिला तो मैच हाथ से निकल जाएगा. साथ ही उन्होंने पावरप्ले में भी शानदार गेंदबाजी की थी और विकेट भी लेकर दिए थे. यही वजह है कि दिल्ली कैपिटल्स ने उनको एक बार फिर अपने पास ही रखा और अपना मैन गेंदबाज बनाया. हालांकि, टीम के पास स्टार्क के अलावा टी. नटराजन, काइल जेमीसन, आकिब नबी डार और दुष्मांता चमीरा जैसे गेंदबाज भी हैं.
कमिंस और हेजलवुड पर दिया अपडेट
पैट कमिंस और जोश हेजलवुड का भी आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबले में काफी मुश्किल हो गया है. इस पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपना बयान में साफ कर दिया है. उन्होंने कहा कि ये तीनों खिलाड़ी टूर्नामेंट के शुरुआत होने के कुछ दिनों बाद टीम से जुड़ेंगे. इस बयान के सामने आने के बाद अब यह साफ हो गया है कि खिलाड़ियों को बेहतर रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा. साथ ही उसको दूसरे गेंदबाजों के प्रदर्शन पर भी बारीकी से नजर बनानी होगी.
यह भी पढ़ें- AB de Villiers ने क्यों कहा इस बार भी जीतेगी RCB खिताब? विराट कोहली समेत बताई ये खास वजह
