IPL 2026 : आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत आरसीबी और एसआरएच के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से होगी. इसी बीच सवाल खड़ा हो गया है कि क्या डिफेंडिंग टीम इस खिताब को एक बार फिर अपने नाम कर पाएगी?
IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरु होने मात्र 9 दिन बचे हैं और इसको ध्यान में रखते हुए सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेचाइजियों से जुड़ चुके हैं. इस सीजन में सबसे ज्यादा नजरें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पर रहने वाली हैं क्योंकि पिछली बार वह ही इस खिताब को जीती थी. फाइनल में बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर करीब 17 साल बात इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था. अब देखना होगा कि आरसीबी क्या इस खिताब को एक बार फिर अपने पास रखने में कामयाब होती है और इसी बीच टीम के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने बड़ा बयान दिया है.
नहीं उठा सकते अकेले टीम का बोझ
एबी डिविलियर्स ने आरसीबी को लेकर कहा कि विराट कोहली इस टीम का अहम हिस्सा हैं और उन्हें पता था कि वह पूरी टीम का बोझ अकेले नहीं उठा सकते हैं. साथ ही अब कोहली के आसपास ऐसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं जिनके अंदर ट्रॉफी को जीतने की काफी भूख है और वह मैदान पर संघर्ष करते हुए भी दिखते हैं. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पिछले सीजन के स्क्वाड के मुकाबले इस बार कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है और यह बात इस सीजन में टीम के लिए बहुत अच्छी हो सकती है. डिविलियर्स ने बताया कि विराट कोहली काफी लंबे समय बाद मैदान पर खेलने के लिए उतर रहे हैं. हालांकि, मैंने अपनी जिंदगी में जितने भी खिलाड़ियों को मेहनत करते हुए देखा हैं उसमें किंग कोहली सर्वोपरि हैं.
एक बार जीतने से आत्मविश्वास बढ़ता है : डिविलियर्स
डिविलियर्स ने अपने बयान में आगे कहा कि मैं आपको बता दूं कि विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में इस बात को दोहराते रहते थे कि एक बार हम इस खिताब को जीत सकते हैं तो इस पर दोबारा भी आसानी से कब्जा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि मुझे उनकी इस बात पर पूरा भरोसा है कि अगर एक बार ट्रॉफी टीम ने अपने नाम कर ली तो दूसरी बार भी इस खिताब जीता जा सकता है. ऐसे में किंग कोहली के पास यह सीजन काफी अहम होने वाला है.
बता दें कि डिफेंडिंग टीम इस वक्त काफी उत्साह में हैं और वह इस सीजन का पहला मुकाबला 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें- Arjun Tendulkar ने खोला अपने पापा के बल्ले का राज, वजन जानकार हैरान हो गए ऋषभ पंत; देखें वीडियो
