Home राज्यPunjab मैनेजर के सुसाइड के बाद CM मान का बड़ा एक्शन, लालजीत भुल्लर की कर दी छुट्टी! लगे ये आरोप

मैनेजर के सुसाइड के बाद CM मान का बड़ा एक्शन, लालजीत भुल्लर की कर दी छुट्टी! लगे ये आरोप

by Sachin Kumar
0 comment
Punjab CM Mann Resignation Cabinet Minister Laljit Bhullar

Punjab News : पंजाब में एक डिस्ट्रिक्ट मैनेजर की मौत के बाद एक मंत्री का इस्तीफा ले लिया गया है. मुख्यमंत्री मान ने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Punjab News : पंजाब सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर लालजीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. तरन तारन के पट्टी से विधायक को अमृतसर में वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के एक जिला प्रबंधक की कथित आत्महत्या के बाद इस्तीफा देने के लिए कहा गया था. मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इसके अलावा सीएम मान ने मुख्य सचिव को इस मामले में निष्पक्ष जांच के आदेश दे दिए हैं. मान का स्पष्ट कहना है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मैनेजर ने लिया भुल्लर का नाम

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा को यह कहते हुए सुना गया था कि उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है. साथ ही उन्होंने परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का नाम लिया. इससे पहले शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आरोप लगाया था कि रंधावा ने सेल्फोस खाकर सुसाइड कर लिया. इसके अलावा मजीठिया ने यह भी कहा कि रंधावा ने अपनी मौत से पहले भुल्लर का नाम लिया था.

भुल्लर के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री ऑफिस एक बयान भी सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि एक विवादित वीडियो सामने आने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री ने लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. साथ ही सीएम ने इस मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दे दिए हैं. इस मामले में मुख्यमंत्री का स्पष्ट कहना है किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कानून व्यवस्था के छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं

वहीं, सीएम भगवंत मान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कानून व्यवस्था और ड्रग्स के मामले में किसी भी टॉलरेट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जो भी इस तरह की गतिविधियों में पाया जाता है तो कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. सीएम ने कहा कि मेरे संज्ञान में लालजीत सिंह भुल्लर का मामला सामने आया है कि डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने सुसाइड कर लिया है. उन्होंने आगे कहा कि हर एक जान की कीमत है और ऐसी घटनाओं को हम किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं करेंगे. यही वजह है कि हमने मंत्री से इस्तीफा ले लिया है, क्योंकि किसी भी स्तर पर जांच पर कोई प्रभाव न पड़ें.

यह भी पढ़ें- Delhi-NCR में सर्दी का ‘कमबैक’, कोहरे की चादर और गिरता टेंपरेचर, क्या फिर से निकालने पड़ेंगे स्वेटर?

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?