Home मनोरंजन सलमान से लेकर सोनाक्षी और सारा तक, बॉलीवुड स्टार्स ने ऐसे मनाया Eid का जश्न, देखें खूबसूरत तस्वीरें

सलमान से लेकर सोनाक्षी और सारा तक, बॉलीवुड स्टार्स ने ऐसे मनाया Eid का जश्न, देखें खूबसूरत तस्वीरें

by Neha Singh
0 comment
Bollywood Celebs Eid Photos (1)

Bollywood Celebs Eid Photos: बॉलीवुड और टीवी के सितारों ने भी खास अंदाज में ईद मनाई और अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी. सनोक्षी से लेकर सलमान खान तक, सभी सितारों ने फैंस को अपनी झलक दिखलाई.

22 March, 2026

बीते शनिवार को देशभर में ईद का जश्न मनाया गया. बॉलीवुड और टीवी के सितारों ने भी खास अंदाय में ईद मनाई और अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी. सोनाक्षी और जहीर खान ने अपने क्यूट अंदाज फोटोज पोस्ट कीं. वहीं सारा अली खान ने अपनी फैमिली के साथ ईद मनाई. हिना खान से लेकर जैसमीन भसीन तक, कई सितारों ने अपनी खूबसूरत झलकियां शेयर कीं. आप भी देखें अपने फेवरेट स्टार का ईद सेलीब्रेशन.

सलमान ने फैंस को कहा ईद मुबारक

सलमान खान हमेशा ईद के मौके पर अपने घर से फैंस को ईद मुबारक कहते हैं. इस साल भी, उनकी एक झलक पाने के लिए उनके सैकड़ों फैंस उनके घर के बाहर जमा हो गए. उन्होंने अपनी बालकनी से उन्हें हाथ हिलाकर ईद मुबारक कहा. इस दौरान उनके साथ स्क्रीनराइटर और पिता सलीम खान, भाई सोहेल खान और परिवार के दूसरे सदस्य मौजूद थे. हालांकि, इस बार सलमान खान ने घर से बाहर निकलने के बजाय अपने घर से ही ईद की बधाई दी.

सोनाक्षी जहीर की रोमांटिक फोटोज

sonakshi

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर इकबाल के साथ ईद मनाई. उन्होंने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक फोटोज फोटो शेयर कीं, जिसमें सोनाक्षी व्हाइट साड़ी में और जहीर व्हाइट कुर्ते में दिखे. फैंस कमेंट सेक्शन में खूब प्यार लुटा रहे हैं.

सारा अली खान ने फैमिली के साथ मनाई ईद

sara ali khan

सारा अली खान इस खास मौके पर अपनी मौसी सोहा के घर गईं. उन्होंने सोहा और इनाया के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें उनका बॉन्ड साफ दिख रहा है. सारा ने अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ एक क्यूट सेल्फी भी पोस्ट की. इब्राहिम ने भी फैंस को ईद की एक झलक दी, जिसमें तैमूर अली खान की बिरयानी खाते हुए एक फोटो शेयर की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

जैस्मिन भसीन और अली गोनी की खूबसूरत तस्वीरें

jasmin bhatt

जैस्मिन भसीन ने अपने बॉयफ्रेंड एली गोनी के साथ ईद मनाई. दोनों एथनिक कपड़ों में दिखे और साथ में बहुत खूबसूरत लग रहे थे. जैसमीन ने ब्राउन कलर का प्लाजो कुर्ता पहना था और अली ने कुर्ता पजामा. फोटोज में उनकी फैमिली के बाकी मेंबर्स भी दिखें.

दीपिका कक्कड़ की ईद

deepika kakkad

दीपिका कक्कड़ ने अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ बहुत ही खास तरीके से ईद मनाई. उन्होंने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. दीपिका बहुत हूी खूबसूरत ब्लू कलर के सूट में नजर आईं और शोएब ने भी कढ़ाई वाला कुर्ता पहना था.

यह भी पढ़ें- Ranveer Singh का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, Dhurandhar 2 ने दो दिनों में ही पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?