Home मनोरंजन ‘भारत भाग्य विधाता’ में दिखेगा 400 जिंदगियों को बचाने का दम, इस जून Kangana Ranaut के साथ भरिए देशभक्ति का दम!

‘भारत भाग्य विधाता’ में दिखेगा 400 जिंदगियों को बचाने का दम, इस जून Kangana Ranaut के साथ भरिए देशभक्ति का दम!

by Preeti Pal
0 comment
'भारत भाग्य विधाता' में दिखेगा 400 जिंदगियों को बचाने का दम, इस जून Kangana Ranaut के साथ भरिए देशभक्ति का दम!

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत जल्द ही अपनी अगली फिल्म लेकर आ रही हैं, जिसका नाम है ‘भारत भाग्य विधाता’. जानें कहानी और रिलीज की तारीख.

06 May, 2026

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ और राजनेता कंगना रनौत एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक ऐसी कहानी लेकर आ रही हैं जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी. बुधवार को मेकर्स ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए बताया कि, कंगना की अपकमिंग थ्रिलर फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ये फिल्म साल 2008 के मुंबई आतंकी हमलों यानी 26/11 की उस सच्ची घटना पर बेस्ड है, जिसे इतिहास के पन्नों में वो जगह नहीं मिली जिसकी वो हकदार थी.

कामा अस्पताल की खौफनाक रात

मनोज तपाड़िया के डायरेक्शन में बनी ‘भारत भाग्य विधाता’ की कहानी इससे पहले पर्दे पर नहीं दिखाई गई है. मनोज ने ही इस फिल्म की कहानी भी लिखी है. ये फिल्म पूरी तरह से कामा हॉस्पिटल के अंदर की कहानी बयां करती है. 26/11 की उस काली रात को जब मुंबई आतंक के साये में थी, तब कामा अस्पताल के स्टाफ यानी वहां की नर्सों, वार्ड बॉय, सफाई कर्मियों, लिफ्ट ऑपरेटरों और सिक्योरिटी गार्ड्स ने अपनी जान की परवाह किए बिना डटकर मुकाबला किया था. इन सिंपल लोगों ने अपनी समझदारी और बहादुरी से 400 मासूम जिंदगियों को मौत के मुंह से बाहर निकाला था.

यह भी पढ़ेंः 24 साल का इंतजार! कचरे में मिली फिल्म की फुटेज, अब YouTube पर रिलीज हुई Irrfan Khan की ‘द लास्ट टेनेंट’

कंगना को है गर्व

अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा, हम अक्सर बड़े कारनामों का जश्न मनाते हैं, लेकिन असली साहस बहुत शांत तरीके से दिखाया जाता है. वो चुपचाप अपना काम करता है और वहीं रुकता है जहां उसकी जरूरत होती है. ‘भारत भाग्य विधाता’ साहस, बलिदान और एकता की एक ऐसी ही अनकही कहानी है. ये उन आम लोगों की कहानी है जो टेररिज्म और लाइफ के बीच ढाल बनकर खड़े हो गए. मुझे गर्व है कि मैं उस कहानी का हिस्सा हूं जो शहर के सबसे मुश्किल वक्त में उसे संभालकर रखने वाले योद्धाओं को श्रद्धांजलि देती है.

आम लोगों की हिम्मत

फिल्म के प्रोड्यूसर जयंतीलाल गडा का कहना है कि ये फिल्म एक नाजुक टाइम में मजबूत महिलाओं के जज्बे को दिखाती है. वहीं डायरेक्टर मनोज तपाड़िया का कहना है कि, ये फिल्म डर पर हिम्मत की जीत है. इसके अलावा बात करें फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में तो, इसमें कंगना के साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे और प्रिया बेर्डे जैसे शानदार एक्टर नजर आएंगे. ये फिल्म सिर्फ एक थ्रिलर नहीं, बल्कि देशभक्ति का वो चेहरा होगी जहां ‘कर्तव्य’ ही ‘एक्शन’ बन जाता है. 12 जून को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी और उम्मीद है कि ये ऑडियन्स के दिलों में देशभक्ति और उन अनसंग हीरोज के लिए सम्मान की एक नई लहर पैदा करेगी.

News Source: PTI

यह भी पढ़ेंः क्यों होता है Met Gala और कौन तय करता है इसकी थीम, गेस्ट लिस्ट, फीस? जानें सब कुछ

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?