Home Latest News & Updates डबल खुशखबरी! इस कंपनी ने 150 रुपये के डिविडेंड और ₹12000 प्रति शेयर बायबैक का किया ऐलान

डबल खुशखबरी! इस कंपनी ने 150 रुपये के डिविडेंड और ₹12000 प्रति शेयर बायबैक का किया ऐलान

by Live Times
0 comment
Bajaj Auto Q4 Results

Bajaj Auto Q4 Results: Bajaj Auto का सालाना मुनाफा 34 फीसदी का हो गया है. पिछले साल यह 2041 करोड़ रुपये का था, जो इस बार 2746 करोड़ रुपये हो गया है.

Bajaj Auto Q4 Results: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के तिमाही नतीजों का दौर जारी है. इस दौरान छोटी से लेकर बड़ी कंपनियां 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए चौथी तिमाही के नतीजों को जारी कर रही हैं. इनमें से कई ऐसी कंपनियां हैं जो अपने पात्र शेयरधारकों के लिए डिविडेंड यानी लाभांश का तोहफा भी दे रही हैं.

इस बीच देश की दिग्गज बहुराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल कंपनी Bajaj Auto Ltd ने अपने शेयरधारकों के लिए डबल खुशखबरी दी है. जी हां, कंपनी ने अपनी चौथी तिमाही के नतीजों के साथ पात्र शेयरधारकों के लिए 150 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है. इतना ही नहीं, कंपनी अपने कुछ तय शेयरों की वापस खरीदारी करेगी, इसके लिए वह पात्र शेयरधारकों को हर शेयर की कीमत 12000 रुपये देगी. यह बायबैक की कीमत हालिया शेयर प्राइस 10,314.60 की तुलना में 16.3 प्रतिशत का प्रीमियम दिखाती है. आइए जानते हैं कि कंपनी के तिमाही नतीजे कैसे रहे, इसके साथ ही डिविडेंड, रिकॉर्ड और पेमेंट डेट के साथ-साथ बायबैक के भी बारे में जानेंगे.

Bajaj Auto Q4 Results: 34% बढ़ा मुनाफा

Bajaj Auto ने 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए Q4 Results की घोषणा कर दी है. उसने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी है. इस रिजल्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, Bajaj Auto का सालाना मुनाफा 34 फीसदी का हो गया है. पिछले साल यह 2041 करोड़ रुपये का था, जो इस बार 34 फीसदी बढ़कर 2746 करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 32 प्रतिशत बढ़कर 16,006 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 12,148 करोड़ रुपये था.

Bajaj Auto Dividend

Bajaj Auto ने अपने पात्र शेयरधारकों के लिए 150 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि वह 10 रुपये के फेस वैल्यू पर प्रति इक्विटी शेयर पर 1500 फीसदी मतलब कि 150 रुपये का डिविडेंड देगी.

रिकॉर्ड और पेमेंट डेट

Bajaj Auto ने 150 रुपये के इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट की भी जानकारी दे दी है. कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट 29 मई 2026 तय की है. अगर किसी को इसका डिविडेंड चाहिए तो उसके पोर्टफोलियो में रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले इसके शेयर्स होने चाहिए. वहीं, कंपनी ने बताया है कि अगर एजीएम की मीटिंग में डिविडेंड की मंजूरी मिल जाती है तो इसका पेमेंट 24 जुलाई 2026 को या उसके आसपास कर दिया जाएगा.

Bajaj Auto का बायबैक का ऐलान

Bajaj Auto ने चौथी तिमाही के नतीजों के साथ एक बड़ा ऐलान करते हुए शेयरों का बायबैक की भी जानकारी दी है. कंपनी ने बताया है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 5633 करोड़ रुपये के शेयर को बायबैक की मंजूरी दी है. कंपनी के द्वारा स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, वह 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले करीब 4,694,000 पूरी तरह से चुकता इक्विटी शेयर वापस खरीदेगी. यह कुल इक्विटी शेयर का 1.68 प्रतिशत है. Bajaj Auto ने हर एक शेयर के बायबैक के लिए 12000 का भाव तय किया है. मार्केट के जानकार बताते हैं कि कंपनी के द्वारा लिया गया यह फैसला उसके कैश को अच्छे से इस्तेमाल करने के साथ उसके शेयरधारकों की वैल्यू बढ़ाने की प्लानिंग हो सकती है.

क्या और क्यों होता है शेयर बायबैक?

शेयर बायबैक की बात करें तो इस प्रक्रिया में स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेट कोई भी कंपनी अपने शेयरों को बाजार से वापस खरीदती है. यह टेंडर ऑफर और ओपन मार्केट के जरिए होता है. इसमें शेयरधारकों को अच्छे रिटर्न की उम्मीद होती है. हालांकि, शेयर बायबैक से बाजार में कंपनी के शेयरों की संख्या पहले से कम हो जाती है.
कोई भी कंपनी शेयर बायबैक तब करती है-
1. जब उसका कैश फ्लो अधिक हो जाता है.
2. इससे कंपनी के प्रमोटरों की होल्डिंग बढ़ती है.
3. बायबैक से शेयर की कीमत बढ़ने की संभावना होती है.

यह भी पढ़ें: TCS Dividend: टाटा ग्रुप की कंपनी हर शेयर पर देगी 31 रुपये, जानें रिकॉर्ड और पेमेंट डेट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?