Asiya Andrabi : कश्मीर अलगाववादी आसिया अंद्राबी दिलली की एक विशेष अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. साथ ही उनकी दो सहयोगी को सोफ़ी फ़हमीदा और नाहिदा नसरीन को 30-30 की सजा मिली.
Asiya Andrabi : दिल्ली की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को कश्मीर अलगाववादी आसिया अंद्राबी को UAPA के तहत आतंक से जुड़े एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई. उनकी सहयोगी सोफ़ी फ़हमीदा और नाहिदा नसरीन को भी 30-30 साल की कारावास की सजा मिली है. कोर्ट ने प्रतिबंधित संगठन ‘दुख्तरान-ए-मिल्लत’ से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने को लेकर सजा सुनाई. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंदर जीत सिंह ने सजा पर बहस पूरी होने के बाद यह फैसला सुनाया.
यूएपीए के तहत सुनाई सजा
बताया जा रहा है कि ‘दुख्तरान-ए-मिल्लत’ संगठन जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग होने की मांग करता रहता था और इससे जुड़ी आसिया अंद्राबी भी इस तरह का प्रचार करती थीं. अदालत ने आसिया को यूएपीए की विभिन्न धारा के तहत दोषी ठहराया. इसके अलावा अंद्राबी को कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की उन धाराओं में भी दोषी ठहराया है, जो देश के खिलाफ युद्ध से संबंधित है.
विभिन्न धाराओं के तहत सुनाई सजा
इससे पहले 14 जनवरी को अंद्राबी, फ़हमीदा और नसरीन को UAPA की धारा 20 (आतंकवादी गिरोह या आतंकवादी संगठन का सदस्य होने पर सज़ा), 38 (आतंकवादी संगठन की सदस्यता से संबंधित अपराध) और 39 (किसी आतंकवादी संगठन का समर्थन करना) के तहत दोषी ठहराया गया था. कोर्ट ने इन तीनों को IPC की धारा 153 A (अलग-अलग समूहों के बीच दुश्मनी बढ़ाना), 153B (राष्ट्रीय एकता के लिए नुकसानदेह आरोप या दावे), 120B (आपराधिक साज़िश), 505 (सार्वजनिक अशांति फैलाने वाले बयान) और 121A (राज्य के खिलाफ अपराध करने की साज़िश) के तहत भी दोषी ठहराया.
NIA ने की थी उम्रकैद की सजा की मांग
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कोर्ट से अंद्राबी के लिए उम्रकैद की सजा की मांग की थी. एजेंसी का कहना था कि उन्होंने भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ा है और इसको लेकर एक कड़ा संदेश देना जरूरी था कि देश के खिलाफ साजिश रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. NIA ने शुरुआत में आरोप लगाया था कि प्रतिबंधित संगठन ‘दुख्तरान-ए-मिल्लत’ जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने और अलगाववाद को बढ़ावा देने का काम किया. एजेंसी ने अदालत को यह भी बताया कि अंद्राबी के खिलाफ करीब 33 एफआईआर दर्ज है. साथ ही उनकी सहयोगी सोफ़ी फ़हमीदा और नाहिदा नसरीन के खिलाफ 9 और 5 केस दर्ज हैं.
यह भी पढ़ें- गुजरात निकाय चुनाव: मतदाता सूची जारी, 15 महानगरपालिकाओं और पंचायतों में बजा चुनावी बिगुल
News Source: PTI
