Home मनोरंजन रंग लाई Ranveer Singh की मेहनत, सिर्फ 6 हफ्ते में बढ़ाया 10 किलो वजन और बन गए Dhurandhar

रंग लाई Ranveer Singh की मेहनत, सिर्फ 6 हफ्ते में बढ़ाया 10 किलो वजन और बन गए Dhurandhar

by Preeti Pal
0 comment
रंग लाई Ranveer Singh की मेहनत, सिर्फ 6 हफ्ते में बढ़ाया 10 किलो वजन और बन गए Dhurandhar के 'हमज़ा'

Ranveer Singh Transformation: बॉलीवुड के असली ‘धुरंधर’ यानी रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. हालांकि, इसके लिए एक्टर ने कड़ी मेहनत की है.

26 March, 2026

बॉलीवुड के ‘पावरहाउस’ रणवीर सिंह अपनी हर फिल्म के साथ कुछ ऐसा कर जाते हैं कि दुनिया देखती रह जाती है. कभी वो ‘बैंड बाजा बारात’ के दुबले-पतले बिट्टू शर्मा बनते हैं, तो कभी ‘पद्मावत’ के खूंखार खिलजी. अब उनकी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया है कि, हर कोई हैरान है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में ‘हमज़ा अली मज़ारी’ के कैरेक्टर में इतना खतरनाक दिखने के लिए रणवीर ने पर्दे के पीछे कितनी मेहनत की है? उनके फिटनेस कोच और फिल्म में उनके को एक्टर मुस्तफा अहमद ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रणवीर के इस बेहतरीन बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के कई राज खोले.

नामुमकिन को बनाया मुमकिन

आपको बता दें कि एक्टर मुस्तफा अहमद ने ‘धुरंधर’ फिल्म में रिज़वान शाह का रोल भी किया है. उन्होंने बताया कि जब आदित्य धर ने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की, तो उनके पास टाइम बहुत कम था. आदित्य ने क्लियर कहा था कि रणवीर सिंह को लगभग 10 किलो वजन बढ़ाना है और हमारे पास शूटिंग शुरू करने के लिए सिर्फ 6 हफ्ते हैं. जब ट्रेनिंग शुरू हुई, तब रणवीर का वेट करीब 76-77 किलो था. लेकिन रणवीर ने मशीन की तरह मेहनत की. यही वजह है कि शूटिंग शुरू होने तक उनका वजन 87-88 किलो तक पहुंच गया था. मुस्तफा का कहना है कि, रणवीर सिंह की सबसे बड़ी खासियत ये है कि अगर आप उन्हें कुछ करने को कहें, तो वे बिना रुके एक मशीन की तरह उसमें जुट जाते हैं.

यह भी पढ़ेंःCritics Choice Awards में इस लो बजट मूवी ने मारी बाजी, Jaideep Ahlawat बने बेस्ट एक्टर

हैवी डाइट प्लान

जैसे, वेट कम करना आसान नहीं होता, वैसे ही वजन बढ़ाना भी ईजी काम नहीं है. खासकर जब आपको मसल मास बढ़ाना हो. अपनी वेट गेन जर्नी के दौरान रणवीर हर दिन 3,600 से 4,000 कैलोरी ले रहे थे. उनकी डाइट में प्रोटीन का बहुत बड़ा हाथ था. वे दिन में लगभग 240 ग्राम प्रोटीन ले रहे थे. दिनभर की करीब 1,200 से 1,500 कैलोरी सिर्फ दो हैवी प्रोटीन शेक से आती थी. इसके अलावा रणवीर सिंह की थाली में ढेर सारा चिकन, चावल और रेड मीट शामिल रहता था. दिलचस्प बात ये है कि रणवीर अपने ट्रेनर से भी ज्यादा खाना खा रहे थे ताकि वो पर्दे पर किसी को भी जान से मार देने लायक ब्रूटल और ताकतवर दिख सकें.

नहीं रुकी ट्रेनिंग

रणवीर सिंह सिर्फ दिखने के लिए बॉडी नहीं बनाते, बल्कि वो एक एक्टर के तौर पर अपनी सांसों और स्टेमिना पर काम करने के लिए वेट ट्रेनिंग करते हैं. ‘धुरंधर’ की शूटिंग में अक्सर लंच ब्रेक के टाइम भी खाना खाने से पहले रणवीर वेट ट्रेनिंग करते थे. फिल्म के क्लाइमेक्स सीन के लिए, जिसमें रिज़वान और जसकीरत एक गड्ढे में कुश्ती लड़ते हैं, के लिए दोनों ने जमकर मेहनत की थी. कसोली की कड़ाके की ठंड में, 12 घंटे की शिफ्ट के बाद वो 6 घंटे तक एक्शन सीन की रिहर्सल करते थे. आपको जानकर हैरानी होगी कि लास्ट वाले फाइट सीन की कोरियोग्राफी सीखने के लिए रणवीर सिंह के पास सिर्फ 1 दिन था, जिसके लिए उन्होंने लगातार 4 दिनों तक 6-6 घंटे प्रैक्टिस की. खैर, रणवीर की मेहनत फिल्म में साफ नज़र आ रही है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और तब से लेकर अब तक हर तरफ छाई हुई है. ये एक ऐसी फिल्म है जिसने हिंदी सिनेमा का इतिहास बदल दिया. सिर्फ 7 दिनों में ही इसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

यह भी पढ़ेंः Ranveer Singh की वो फिल्में जिन्होंने Box Office पर मचाया गदर, Dhurandhar से लेकर खिलजी तक का जलवा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?