Home Latest News & Updates क्या था Operation Sindoor? सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगी भारतीय सेना के सीक्रेट मिशन की कहानी

क्या था Operation Sindoor? सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगी भारतीय सेना के सीक्रेट मिशन की कहानी

by Preeti Pal
0 comment
क्या था Operation Sindoor? सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगी भारतीय सेना के सीक्रेट मिशन की कहानी, जिससे कांप उठा था पाकिस्तान

Operation Sindoor: टी-सीरीज और विवेक अग्निहोत्री के कोलैबोरेशन के साथ बहुत जल्द ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कहानी पूरी दुनिया देखेगी. आज आपके लिए इस प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल्स लाए हैं.

26 March, 2026

बॉलीवुड में जब दो बड़े नाम एक साथ आते हैं, तो धमाका होना लाजिमी है. इस बार टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार और ‘द कश्मीर फाइल्स’ फेम डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने हाथ मिलाया है. हाल ही में उन्होंने अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की. ये फिल्म भारत की पाकिस्तान और पाकिस्तान वाले कश्मीर यानी पीओके में आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ड होगी. ये फिल्म रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ‘टिनी’ ढिल्लों की बुक ‘ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान’ पर बेस्ड होने वाली है. विवेक अग्निहोत्री इस फिल्म का डायरेक्शन खुद करेंगे. वहीं, भूषण कुमार की टी-सीरीज और अग्निहोत्री की ‘आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस’ मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं.

पहलगाम हमला

मेकर्स का कहना है कि ये फिल्म 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए उस दर्दनाक आतंकी हमले का करारा जवाब है, जिसमें 26 मासूम भारतीयों और टूरिस्ट्स की जान चली गई थी. ये फिल्म भारत की स्टेटर्जी और हिम्मत के उस पल को पर्दे पर उतारेगी, जिसने इतिहास बदल दिया. फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए भूषण कुमार ने कहा कि कुछ कहानियां चुनी नहीं जातीं, बल्कि वो खुद आपको चुनती हैं. ऑपरेशन सिंदूर एक ऐसी ही कहानी है जिसे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ बताया जाना चाहिए. ये सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक बड़ा खुलासा है. जब कोई देश इतनी बड़ी घटनाओं से गुजरता है, तो उन्हें सच्चाई के साथ दर्ज करना बहुत जरूरी हो जाता है.

पाकिस्तान को सज़ा

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने न सिर्फ पहलगाम हमले का बदला लिया और पाकिस्तान को सजा दी, बल्कि मॉर्डन वॉर में अपनी ताकत का लोहा भी मनवाया. उन्होंने बताया कि इस फिल्म के लिए इंडियन फोर्स के साथ मिलकर अच्छी तरह से रिसर्च की गई है. उनका मकसद सिर्फ शोर मचाना नहीं, बल्कि फैक्ट्स और सिनेमा के मैजिक के साथ सच को सामने लाना है. विवेक अग्निहोत्री का मानना है कि इस तरह की अनकंफर्टेबल लेकिन जरूरी कहानियों को पर्दे पर लाना ही उनकी प्रायोरिटी है. ऑडियन्स को इस फिल्म में थ्रिल के साथ-साथ भारतीय सेना की काबिलियत और साहस का एक नया चेहरा देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ेंःअसली है Ranveer Singh का Dhurandhar 2 वाला आलीशान घर, कराची नहीं, बल्कि पंजाब के इस शहर में है ये महल

स्टारकास्ट का खुलासा

विवेक अग्निहोत्री ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. अब वो इस नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं. बात करें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की स्टारकास्ट के बारे में तो, फिलहाल भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री ने किसी एक्टर के नाम पर मुहर नहीं लगाई है. हालांकि, इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर कुछ बड़े नामों को लेकर काफी चर्चा है. इसमें सनी देओल और विक्की कौशल का नाम भी है. विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि, वो अभी किसी नाम का खुलासा नहीं करेंगे, लेकिन ये एक बहुत बड़ा ‘नैशनलिस्टिक प्रोजेक्ट’ होने वाला है.

ढिल्लों की किताब

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ‘टिनी’यह फिल्म जिस किताब पर फिल्म बन रही है, उसकी खास बातें भी जान लेते हैं. दरअसल, ये बुक 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में हुए उस हमले पर लिखी गई है, जिसमें 26 निर्दोष टूरिस्ट मारे गए थे. राइटर ने इस किताब में भारत की उस जवाबी कार्रवाई को एक्सप्लेन किया है, जिसे ‘फोर-डे वॉर’ कहा गया. इसमें बताया गया है कि कैसे भारतीय सेना ने बहावलपुर, मुरीदके और पीओके में आतंकी ठिकानों को तबाह किया और पहली बार मिसाइल हमलों का इस्तेमाल किया, जिसे पाकिस्तान इंटरसेप्ट नहीं कर पाया. इसके अलावा जनरल ढिल्लों ने इस बात पर भी जोर दिया है कि कैसे सोशल मीडिया और मीडिया का इस्तेमाल इस वॉर के दौरान ‘नैरेटिव’ सेट करने के लिए किया गया.

इन फिल्मों ने खींचा ध्यान

विवेक रंजन अग्निहोत्री बॉलीवुड के उन डायरेक्टर्स में से हैं जो अपनी फिल्मों के जरिए अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से पहले उनकी द कश्मीर फाइल्स साल 2022 में रिलीज़ हुई. ये उनकी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म रही. इसमें 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी को दिखाया गया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और ‘बेस्ट फिल्म ऑन नेशनल इंटीग्रेशन’ का नेशनल अवार्ड भी जीता. इसके अलावा उनकी द ताशकंद फाइल्स साल 2019 में आई. ये फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमयी मौत पर बेस्ड थी. ये एक ‘स्लीपर हिट’ साबित हुई और इसे अपनी रिसर्च के लिए काफी पसंद भी किया गया. इसके अलावा वेवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर साल 2023 में रिलीज़ हुई. इसे भारत की पहली ‘बायो-साइंस’ फिल्म कहा गया. ये कोरोना महामारी के टाइम इंडियन साइंटिस्ट के स्वदेशी वैक्सीन बनाने के स्ट्रगल और सक्सेस की कहानी थी. जल्द ही विवेक द दिल्ली फाइल्स भी लेकर आ रहे हैं. ये फिल्म 1984 के सिख दंगों और बंगाल के इतिहास के कुछ अनकहे पहलुओं पर बेस्ड होने वाली है.

News Source: PTI

यह भी पढ़ेंःCritics Choice Awards में इस लो बजट मूवी ने मारी बाजी, Jaideep Ahlawat बने बेस्ट एक्टर

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?