Home मनोरंजन Ranveer Singh की वो फिल्में जिन्होंने Box Office पर मचाया गदर, Dhurandhar से लेकर खिलजी तक का जलवा

Ranveer Singh की वो फिल्में जिन्होंने Box Office पर मचाया गदर, Dhurandhar से लेकर खिलजी तक का जलवा

by Preeti Pal
0 comment
Ranveer Singh की वो फिल्में जिन्होंने Box Office पर मचाया गदर, Dhurandhar से लेकर खिलजी तक का जलवा

Best of Ranveer Singh: अगर आप भी हमज़ा यानी रणवीर सिंह के फैन बन चुके हैं, तो आज आपके लिए उनकी उन फिल्मों की लिस्ट लाए हैं, जिन्होंने ‘धुरंधर’ से पहले बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया.

26 March, 2026

अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो मुमकिन ही नहीं कि आपने ‘धुरंधर’ और उसके सीक्वल का शोर न सुना हो. रणवीर सिंह ने इस फिल्म के साथ बॉलीवुड के उस दौर को फिर से जिंदा कर दिया है, जो पिछले कुछ सालों से अपनी खोई हुई चमक को ढूंढ़ रहा था. जसकीरत सिंह रांगी के कैरेक्टर, में, जो पाकिस्तान में ‘हमज़ा अली मज़ारी’ बनकर अंडरकवर मिशन पर है, रणवीर ने एक ऐसी परफॉरमेंस दी है जो आपको स्क्रीन से हटने नहीं देती. रणवीर सिंह की फिल्मों की जर्नी देखी जाए तो ये क्लियर है कि उन्होंने अपनी जेनेरेशन के एक्टर्स में सबसे बेहतरीन काम किया है. उन्होंने अपनी करियर में कई रिस्क लिए हैं. बिट्टू शर्मा की मासूमियत से लेकर हमज़ा की चालाकियों तक, उनका सफर वाकई शानदार रहा है. ऐसे में आज हम रणवीर सिंह की उन टॉप फिल्मों पर एक नज़र डालते हैं, जिन्होंने उन्हें आज का सुपरस्टार बनाया.

बैंड बाजा बारात

आज के स्वैग वाले रणवीर से पहले एक ऐसा रणवीर था जो थोड़ा शोर मचाने वाला, थोड़ा आलसी लेकिन बहुत प्यारा था. उनकी पहली फिल्म बैंड बाजा बारात में, उनका यही अंदाज़ देखने को मिला. इस फिल्म की सबसे खास बात ये थी कि रणवीर इसमें एक ‘स्टार’ की तरह नहीं बल्कि एक आम लड़के की तरह दिखे. बिट्टू शर्मा के कैरेक्टर में उनकी नैचुरल एक्टिंग ने ये साफ कर दिया था कि ये लड़का लंबी रेस दौड़ने वाला है.

लुटेरा

साल 2013 में रणवीर की ‘लुटेरा’ आई, जिसमें उन्होंने ‘राम-लीला’ जैसी फिल्मों की तड़क-भड़क के बिल्कुल उलट काम किया. वरुण के शांत और सीरियस रोल में उन्होंने दिखाया कि वो बिना शोर मचाए भी अपनी एक्टिंग से मैजिक क्रिएट कर सकते हैं. ये फिल्म उनकी एक्टिंग की गहराई का सबसे बड़ा सबूत है.

यह भी पढ़ेंःCritics Choice Awards में इस लो बजट मूवी ने मारी बाजी, Jaideep Ahlawat बने बेस्ट एक्टर

गली बॉय

मुराद के रोल में रणवीर सिंह ने अपनी सारी चमक-धमक उतार फेंकी और एक हकीकत को जिया. गली बॉय में उनका ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ बॉडी तक सीमित नहीं था, बल्कि उनकी रूह में झलकता था. इस फिल्म में कुछ भी बनावटी नहीं था. यही वजह है कि ये फिल्म और मुराद का कैरेक्टर हमेशा के लिए लोगों के दिलों में बस गया.

बाजीराव मस्तानी

ऐतिहासिक फिल्मों में बड़ी परफॉरमेंस की जरूरत होती है. ऐसे में बाजीराव के रोल में रणवीर सिंह ने भी जान फूंक दी. संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में उन्होंने एक योद्धा और एक लवर के बीच जो बैलेंस बनाया, वो काबिले तारीफ है. खासकर फिल्म के इमोशनल सीन में उनका काम बेमिसाल था.

पद्मावत

भले ही पद्मावत फिल्म कंट्रोवर्सी में रही, लेकिन इसमें रणवीर सिंह ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन परफॉरमेंस दी. अलाउद्दीन खिलजी के रोल में उन्होंने अंधेरे और क्रूएलिटी को इस तरह परदे पर उतारा कि लोग उन्हें नफरत करने के बावजूद भूल नहीं पाए. स्क्रीन पर रणवीर की मौजूदगी इतनी हैवी थी कि बाकी सब धुंधला लगने लगा.

धुरंधर

रणवीर की नई फिल्म ‘धुरंधर 2’ में वो सबसे ज्यादा अनप्रिडिक्टेबल नजर आए. एक अंडरकवर स्पाई के रोल में हमज़ा अली मज़ारी वो हर तरफ छा गए. धुरंधर 2 अब रणवीर के करियर की सबसे बड़ी और सक्सेसफुल फिल्म बन चुकी है. वैसे, ये रोल काफी मुश्किल था, लेकिन रणवीर ने इसे एक मास्टरपीस बना दिया. इन सब फिल्मों में काम करके रणवीर सिंह ने साबित कर दिया है कि वो सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक ऐसे आर्टिस्ट हैं जो हर बार खुद को बदलने का दम रखते हैं.

यह भी पढ़ेंः क्या था Operation Sindoor? सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगी भारतीय सेना के सीक्रेट मिशन की कहानी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?