Yograj Singh Birthday : योगराज सिंह का जन्मदिन इस बार खास रहा, क्योंकि इस जन्मदिन को सेलेब्रेट करने के लिए युवराज सिंह खुद पहुंचे. इस दौरान योगराज ने अपने बेटे युवराज को गले लगा लिया.
Yograj Singh Birthday : भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने अपना जन्मदिन परिवार के साथ मनाया. इस खास मौके का एक वीडियो खुद योगराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो में एक पिता का अपने बेटे के साथ मजबूत रिश्ता और इमोशनल बॉन्डिंग साफ नजर आ रहा है. बता दें कि योगराज सिंह 25 मार्च को 68 साल हो गए हैं और इस जन्मदिन पर युवराज की मौजूदगी ने पहले से ज्यादा खास बना दिया.
युवराज को गला लगा लेते हैं योगराज
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवराज सिंह जब अपने पिता के पास जाते हैं तो उन्हें गले लगा लेते हैं. इस दौरान उनके छोटे भाई जोरावर सिंह और भाभी नीलम जोरावर भी जश्न में पूरी तरह शरीक हो जाती हैं. सभी मिलकर बेड पर बैठकर केक काटते हैं और खास तरीके से सेलेब्रेट करते हैं. हालांकि, पूरा माहौल काफी साधारण था लेकिन काफी खुशी और अपनापन दिखा. इस दौरान सबसे ज्यादा खुशनुमा पल वह था जब युवराज सिंह वीडियो कॉल पर अपने बच्चों से योगराज सिंह की बात कराते हैं. इस दौरान योगराज ही अपने बच्चों से बात करते हुए हैप्पी बर्थडे टू मी गाना गाने लग जाते हैं. यह नजारा इतना प्यारा था कि जिसने भी वीडियो देखा वह भी इमोशनल हो गया.
फैंस ने कही ये बातें
योगराज सिंह ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. अब फैन्स भी वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं और कई लोगों ने तो इसको फैमिली गोल्स बताया. इस वीडियो को देखने के बाद पता चलता है कि युवराज सिंह मैदान पर ही लोगों का दिल नहीं जीतते हैं बल्कि असल दुनिया में भी वह एक हीरो हैं. क्रिकेट के मैदान से दूर यह एक ऐसा पल है जिसने फैंस के दिल जीत लिए हैं. इंस्टाग्राम के कमेंट बॉक्स में एक फैंस ने लिखा कि युवी पाजी आपने अपनी जिंदगी में कोई ट्रॉफी जीतने के लिए नहीं छोड़ी और आज आपने सबसे बड़ी ट्रॉफी भी अपने पापा को गले लगाकर जीत ली. जो हर एक लड़के का सपना होता है, हैप्पी बर्थडे.
ऐसा रहा योगराज का करियर
हम अगर योगराज सिंह के करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए एक टेस्ट और 6 वनडे मुकाबले खेले हैं. हालांकि, उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादा प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं रहा लेकिन फर्स्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. आपको बताते चलें कि उन्होंने साल 1981 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और वह उनके करियर का इकलौता टेस्ट मैच साबित हुआ. इस मैच में उन्होंने जॉन राइट को अपना शिकार बनाया.
वहीं, एकदिवसीय फॉर्मेट में उन्होंने 21 दिसंबर 1980 को न्यूजीलैंड को खिलाफ डेब्यू किया और उस मैच में 2 विकेट झटकने का काम किया. साथ ही उन्होंने 6 वनडे मैचों में 4 विकेट लिए हैं. वहीं, अगर घरेलू क्रिकेट पर बात करें तो योगराज सिंह ने 30 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिसमें 398 रन बनाए और 66 विकेट लिए हैं.
यह भी पढ़ें- IPL खेलने के लिए भारत पहुंचे जोश हेजलवुड, लेकिन अभी भी खुश नहीं RCB; बढ़ाई मैनेजमेंट की टेंशन!
