Home Top News कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत और 20 घायल; मौके पर पहुंची पुलिस-एंबुलेंस

कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत और 20 घायल; मौके पर पहुंची पुलिस-एंबुलेंस

by Sachin Kumar
0 comment
Horrific Road Accident Kaushambi 8 Dead

Kaushambi Accident : कौशांबी जिले में एक एक्सीडेंट में 8 लोगों की मौत हो गई 20 गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

Kaushambi Accident : कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सैनी थाना क्षेत्र के डोरमा पेट्रोल पंप के पास हादसा उस वक्त हुआ जब सड़क किनारे खड़े एक ट्राला में पीछे से अनियंत्रित पिकअप भिड़ गया. यह टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप की धज्जियां उड़ गई और उसके बाद चीख-पुकार मच गई. बताया जा रहा है कि घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है और उनका इलाज चल रहा है.

पिकअप में सवार थे 25 लोग

पिकअप में करीब 35 लोगों सवार थे, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं. साथ ही यह सभी फतेहपुर जिले के मलवां क्षेत्र के बड़ोखर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. यह सभी लोग संगम स्नान और मुंडन करवाने के लिए प्रयागराज आए थे. यहां से फिर पिकअप से फतेहपुर की तरफ लौट रहे थे कि सैनी इलाके में भयानक हादसा हो गया. यह घटना करीब दो बजे की बताई जा रही है.

चार एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया

इसके अलावा पुलिस ने सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में इलाज करवाने के लिए भर्ती करा दिया है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जब सड़क पर घायलों की चीख-पुकार शुरू हुई तो स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की एक टीम पहुंची. विभाग ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए चार एंबुलेंस को लगाया और जब घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा था तो रास्ते में ही सात लोगों की मौत हो गई.

क्रेन से हटाए गए क्षतिग्रस्त वाहन

सड़क पर इतने बड़े हादसे होने की वजह से कुछ देर तक जाम लगा रहा. इसके बाद प्रशासन ने जाम को कम करने के लिए क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने का काम किया और घटना के बाद हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा.

बता दें कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना सक्रिय हो गया और मौके पर पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद एसपी राजेश कुमार अपनी टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों का हाल लिया. इसके अलावा फतेहपुर जिले की पुलिस को भी घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया.

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में स्कॉर्पियो- ऑटो की भीषण भिड़ंतः एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, दर्शन कर लौट रहे थे मृतक

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?