Home Lifestyle भारत की Chilli Capital, जहां की हवा में है ‘आग’, इस शहर के बिना अधूरा है आपके किचन का स्वाद!

भारत की Chilli Capital, जहां की हवा में है ‘आग’, इस शहर के बिना अधूरा है आपके किचन का स्वाद!

by Preeti Pal
0 comment
भारत की Chilli Capital, जहां की हवा में भी है 'आग', इस शहर के बिना अधूरा है आपके किचन का स्वाद!

Chilli Capital of India: क्या आप भारत के उस शहर के बारे में जानते हैं, जो पूरी दुनिया की जुबान पर ‘आग’ लगा देता है? हम बात कर रहे हैं इंडिया की चिली कैपिटल के बारे में.

28 March, 2026

भारत के हर किचन में अगर कोई एक चीज सबसे ज्यादा शोर मचाती है, तो वो है मिर्ची. कभी ये खाने का रंग निखारती है, तो कभी अपने तीखेपन से आंखों में पानी ला देती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत की सबसे तीखी, सबसे लाल और सबसे जानदार मिर्ची आती कहां से है? दरअसल, भारत के नक्शे पर एक ऐसा शहर है जिसे दुनिया ‘चिली कैपिटल ऑफ इंडिया’ के नाम से जानती है. यहां की हवाओं में भी एक अलग ही तीखापन है. इतना ही नहीं, यहां दूर-दूर तक फैले मिर्ची के खेत लाल कालीन जैसे नजर आते हैं.

गुंटूर का नज़ारा

आंध्र प्रदेश का गुंटूर शहर अपने पास भारत की मिर्ची कैपिटल का खिताब रखता है. यहां पैदा होने वाली ‘गुंटूर सन्नम’ मिर्ची सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फेमस है. ये सिर्फ एक मसाला नहीं, बल्कि इस शहर की इकोनॉमी की धड़कन है. इस शहर की मिट्टी और मौसम का ऐसा अनोखा कॉम्बिनेशन है कि यहां उगने वाली मिर्ची का स्वाद और तीखापन दुनिया में कहीं और नहीं मिलता.

‘तीखी’ शोहरत

वैसे, गुंटूर का मिर्ची के सेक्टर में ये दबदबा कोई इत्तेफाक नहीं है. इसके पीछे पीढ़ियों की मेहनत और कुदरत का करिश्मा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि, गुंटूर का ‘मिर्ची यार्ड’ एशिया के सबसे बड़े बिजनेस सेंटर्स में से एक है. सीजन के दौरान यहां हजारों किसान अपनी फसल लेकर पहुंचते हैं और दुनिया भर के खरीदार यहां बोलियां लगाते हैं. इसके अलावा यहां की गर्म और ड्राई क्लाइमेट और उपजाऊ जमीन मिर्च की खेती के लिए वरदान है. इसी वजह से दशकों से गुंटूर मिर्ची के मामले में नंबर वन बना हुआ है.

ये भी हैं खासियत

गुंटूर सन्नम अपनी डार्क रेड कलर रंग, जबरदस्त खुशबू और बैलेंस्ड तीखेपन के लिए जानी जाती है. अचार हो या मसाला पाउडर, इसके बिना भारतीय स्वाद अधूरा है. यहां की मिर्च सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. गुंटूर से मिर्च एशिया, यूरोप और मिडिल ईस्ट के देशों में भेजी जाती है, जिससे ये भारत के सबसे बड़े एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट्स में से एक बन गई है.

यह भी पढ़ेंःभारत के इस शहर को कहते हैं Litchi Capital, जानें क्यों यहां की मिट्टी में लिखी जाती है दुनिया की सबसे मीठी कहानी!

मसालों का बादशाह

गुंटूर के एक लोकल बाजार से ग्लोबल हब बनने के पीछे कई बड़ी वजह हैं. यहां के किसानों ने अपनी ट्रेडिशनल खेती के तरीकों को मॉर्डन टेक्निक के साथ शानदार तरीके से जोड़ा है. सरकार की बेहतर सिंचाई योजनाओं और मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर ने इस जर्नी को और आसान बना दिया. आज यहां मिर्च को लंबे टाइम तक सेफ रखने के लिए मॉर्डन कोल्ड स्टोरेज और प्रोसेसिंग यूनिट्स मौजूद हैं, जो इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स को पूरा करती हैं.

5 खास एक्सपीरियंस

अगर आप खाने के शौकीन हैं और एडवेंचर पसंद करते हैं, तो गुंटूर में कुछ चीजें जरूर ट्राई करें. सबसे पहले यहां गुंटूर चिली यार्ड की सैर करें. यहां की हलचल और मिर्च की बोरियों का अंबार देखना एक अलग ही एक्सपीरियंस है. इसके अलावा लाल मिर्च के खेतों के बीच टहलना और किसानों से उनकी मेहनत की कहानियां सुनना आपको काफी कुछ सिखा जाएंगी. इस शहर की तीखी चटनी और स्पाइसी करी का स्वाद चखना ना भूलें. वहां के लोकल खाने में मिर्च का जो इस्तेमाल होता है, वो आपको और कहीं नहीं मिलेगा. साथ ही यहां की लोकल दुकानों से पिसा हुआ ताजा मिर्च पाउडर जरूर खरीदें. इसकी रंगत और खुशबू बाजार में मिलने वाले पैकेट बंद मसालों से कहीं बेहतर होती है. वैसे, वहां धूप में सूखने के लिए बिछाई गई मिर्चों का नजारा ऐसा लगता है मानो जमीन पर लाल कालीन बिछा दी गई हो. फोटोग्राफी के लिए भी ये एक बेहतरीन जगह है.

कब जाएं गुंटूर?

गुंटूर घूमने का सबसे सही टाइम नवंबर से फरवरी के बीच है. इस दौरान मौसम सुहावना होता है और आप आराम से मार्केट और खेतों में घूमने का मज़ा ले सकते हैं. समर सीज़न में यहां बहुत ज्यादा गर्मी होती है, जिस सहना हर किसी के बस की बात नहीं है. लेकिन ये कहना गलत नहीं है कि भारत की ये चिली कैपिटल हर उस शख्स पर अपनी गहरी छाप छोड़ती है जो यहां आता है. इसकी गर्माहट और तीखापन आपकी यादों में भी हमेशा के लिए बस जाएगा.

यह भी पढ़ेंः भारत की असली Rice Capital का चौंकाने वाला सच! सिर्फ रसगुल्ला नहीं, यहां है देश का सबसे बड़ा ‘सफेद खजाना’

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?