Dhurandhar 2 Box Office Collection: इन दिनों हर जगह सिर्फ एक ही नाम सुनाई दे रहा है और वो है ‘धुरंधर’. इस फिल्म ने रिलीज़ के कुछ ही दिनों में बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर दिए हैं.
28 March, 2026
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक ऐसा तूफान आया है जिसने बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को तिनके की तरह उड़ा दिया है और उस तूफान का नाम है ‘धुरंधर 2’. सुपरस्टार रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की जादुई जोड़ी ने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है. फिल्म ‘धुरंधरः द रिवेंज’ नाम की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. कमाल की बात ये है कि सिर्फ 9 दिनों के अंदर ही इसने वो कर दिखाया है जिसे करने में सालों लग जाते हैं. इस स्पाई थ्रिलर ने अब अल्लू अर्जुन की सुपरहिट ‘पुष्पा’ फ्रैंचाइजी के टोटल कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.

जबरदस्त कमाई
रिलीज के दूसरे शुक्रवार यानी 9वें दिन तक ‘धुरंधर 2’ ने भारत में 715.72 करोड़ रुपये का नेट और 854.99 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. अगर विदेशी मार्केट की बात करें, तो वहां भी फिल्म का डंका बज रहा है. विदेशों से करीब 285 करोड़ रुपये यानी 30 मिलियन डॉलर बटोरने के साथ ही इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 1140 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.
यह भी पढ़ेंःरंग लाई Ranveer Singh की मेहनत, सिर्फ 6 हफ्ते में बढ़ाया 10 किलो वजन और बन गए Dhurandhar
नंबर-1 फ्रैंचाइजी
असली मुकाबला तो फ्रैंचाइजी की टोटल कमाई में देखने को मिला. जहां ‘पुष्पा’ की दोनों फिल्मों यानी पुष्पा: द राइज और पुष्पा 2: द रूल ने मिलकर दुनियाभर में करीब 2221 करोड़ रुपये बटोरे थे. वहीं, ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी अब 2447 करोड़ रुपये से आगे निकल चुकी है. पहली ‘धुरंधर’ ने अपने लाइफटाइम रन में 1307.35 करोड़ कमाए थे. वहीं, अब बॉक्स ऑफिस पर पार्ट 2 की सुनामी जारी है.

‘धुरंधर’ की सक्सेस
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर 2’ में इंडियन स्पाई जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजारी की कहानी है, जो पाकिस्तान के लियारी में एक बलूच गैंग में शामिल होकर आतंकी नेटवर्क को खत्म करता है. फिल्म में रणवीर सिंह का स्वैग और जबरदस्त एक्शन ऑडियन्स को दीवाना बना रहा है. उनके साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसे स्टार्स ने भी फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. खास बात ये है कि इस बार फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी बड़े लेवल पर रिलीज किया गया है, जिसका फायदा इसे हर स्टेट में मिल रहा है.
रणवीर सिंह के फैन
भले ही ‘धुरंधर’ ने ‘पुष्पा’ का रिकॉर्ड तोड़ा हो, लेकिन खुद ‘पुष्पा’ यानी अल्लू अर्जुन ने फिल्म की जमकर तारीफ की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, अभी ‘धुरंधर 2’ देखी. देशभक्ति के साथ स्वैग! ये फिल्म हर भारतीय को गर्व से भर देगी. रणवीर सिंह आग लगा रहे हैं और आदित्य धर ने तो गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया है. इंटरनेशनल स्वैग वाली एक इंडियन स्टोरी. खैर, बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का दूसरा वीकेंड शुरू हो चुका है और शनिवार को भी फिल्म की स्पीड तेज रही है. देखना ये होगा कि रणवीर सिंह की ये फिल्म और कितने नए रिकॉर्ड तोड़ेगी और बनाएगी.
यह भी पढ़ेंः IIT छोड़ी, बिना गॉडफादर मुंबई आए और 49 साल बाद 2000 करोड़ी ब्लॉकबस्टर से हर तरफ छाए
