Organza vs Silk Saree: अगर आप भी गर्मियों में कोई शादी या दूसरा फंक्शन अटेंड करने वाली हैं, तो ये भी जान लें कि इस मौसम में कौन सा फैब्रिक आपके लिए बेस्ट रहेगा.
24 March, 2026
गर्मियों की शादियों का अपना ही एक मज़ा है. ढलते सूरज की गोल्डन लाइट, चटक रंग और देर रात तक चलने वाले सेलिब्रेशन में एक अलग ही रौनक होती है. लेकिन इन शादियों में सबसे बड़ा चैलेंज होता है सही आउटफिट चुनना. हर लड़की चाहती हैं कि वो ग्लैमरस दिखें, लेकिन पसीने और तपती गर्मी से भी बच जाए. ऐसे में अक्सर लड़कियां एक ही सवाल में उलझ जाती हैं कि, सिल्क की रॉयल साड़ी पहनें या ऑर्गेंजा का लाइटवेट मैजिक ट्राई करें. अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो आज आपकी कन्फ्यूज़न दूर करने वाले हैं.

एवरग्रीन सिल्क
पहली बात तो ये है कि दोनों ही फैब्रिक बिल्कुल अलग होते हैं. सिल्क साड़ियां इंडियन वेडिंग्स की जान होती हैं. इनकी चमक और ग्रेस का कोई मुकाबला नहीं है. अगर आप चंदेरी सिल्क या बारीक बनारसी जैसे हल्का सिल्क चुन रही हैं, तो ये फैब्रिक आपकी स्किन को सांस लेने देते हैं. इसके अलावा फोटो में सिल्क का लुक काफी रॉयल आता है. हालांकि, इसमें भी कुछ कमिया हैं. दरअसल, कांजीवरम या हैवी बनारसी सिल्क गर्मी को सोख लेते हैं, जिससे पसीना ज्यादा आता है. साथ ही, डार्क कलर्स पर पसीने के दाग जल्दी नजर आने लगते हैं.
यह भी पढ़ेंःBold और Baddie लुक चाहिए तो Dhurandhar की उल्फत से लें साड़ी इंस्पिरेशन, देखें लेटेस्ट डिजाइन

ऑर्गेंजा का जादू
आजकल ऑर्गेंजा साड़ियां फैशन की दुनिया में छाई हुई हैं. ये ट्रांसपेरेंट और लाइटवेट फैब्रिक किसी ड्रीमी फेयरीटेल वाली फीलिंग देता है. ये गर्मियों और उमस के लिए बेस्ट है. ये इतना लाइटवेट होता है कि, हवा आसानी से आर-पार जा सकती है. इससे आप पूरे फंक्शन में कूल रह सकती हैं. यानी ऑर्गेंजा साड़ी हल्दी या डे रिसेप्शन के लिए परफेक्ट है. सिल्क की तरह इस फैब्रिक में भी कुछ कमिया हैं. जैसे, ऑर्गेंजा थोड़ा कड़क होता है, इसलिए ये शरीर से चिपकता नहीं बल्कि फूला हुआ रहता है. अगर आप स्लिम फिट लुक चाहती हैं, तो ये थोड़ा मुश्किल हो सकता है.

टॉप पिक्स
- बनारसी सिल्क: अगर शाम की पार्टी या ग्रैंड रिसेप्शन है, तो बनारसी साड़ी पहन सकती हैं. इस तरह की साड़ियां आपको महारानी जैसा लुक देंगी.
- टिशू ऑर्गेंजा: धूप में शाइन करने वाली ये साड़ी दिन के फंक्शन के लिए बेहतरीन है. इसे वेलवेट ब्लाउज के साथ पेयर करके आप ट्रेडिशन और मॉडर्न लुक का बैलेंस बना सकती हैं.
- कॉर्सेट ब्लाउज: अगर आप भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं, तो सिंपल ऑर्गेंजा साड़ी को ट्रेंडी कॉर्सेट ब्लाउज के साथ भी पहन सकती हैं.
- अगर शादी इनडोर फंक्शन में जा रही हैं या रात का फंक्शन है, तो सिल्क से बेहतर कुछ नहीं. लेकिन अगर आप बीच वेडिंग या आउटडोर डे फंक्शन में जा रही हैं, तो पेस्टल कलर वाली ऑर्गेंजा साड़ी आपकी बेस्ट फ्रेंड बन सकती है.

स्टाइलिंग टिप्स
- पल्लू को बहुत टाइट पिन न करें, बल्कि थोड़ा ढीला छोड़ें ताकि हवा लगती रहे. हैवी कुंदन जूलरी की जगह पर्ल नेकलेस या छोटे ईयररिंग्स पहनें. स्लीवलेस या हॉल्टर नेक ब्लाउज सिल्क के भारीपन को बैलेंस कर देते हैं.
- ऑर्गेंजा फैब्रिक फूलता है, इसलिए पहनने से पहले प्लीट्स को अच्छे से प्रेस कर लें. इसके साथ आप स्टाइलिश और डीप नेक वाले ब्लाउज पहन सकती हैं. स्लीक डायमंड चोकर और एक मैटेलिक क्लच इसके साथ खूब क्लासी लगेगा.
यह भी पढ़ेंःनवरात्रि के रंग में रंगे अपने हाथ, लगाएं ये खूबसूरत माता रानी के मेंहदी डिजाइन, सभी करेंगे तारीफ
