RCB vs SRH : आईपीएल के पहले मुकाबले में आरसीबी ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली है. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से कमाल की पारी देखने को मिली और उन्होंने कई रिकॉर्ड को भी धाराशायी कर दिया.
RCB vs SRH : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) ने आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी अंदाज में 69 रनों की पारी खेली. इस शानदार पारी के बदौलत किंग कोहली ने कई सारे रिकॉर्ड को ढहा दिया. कोहली अब एशिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं. इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मलिक का रिकॉर्ड तोड़ा है. इससे पहले एशिया में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शोएब के पास ही था लेकिन अब किंग कोहली ने उन्होंने पीछे छोड़ दिया है.
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बने रन मशीन
आईपीएल 2026 के पहले ही मुकाबले में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. जैसे ही इस मैच में किंग कोहली ने 29 रनों का आंकड़ा पार किया, वैसे ही उन्होंने शोएब मलिक को पीछे छोड़ दिया. आपको बताते चलें कि शोएब मलिक ने अपने टी-20 करियर में 13571 रन थे और वहीं, विराट कोहली ने उनका रिकॉर्ड तोड़ते हुए टी-20 फॉर्मेट में 13612 रन बना चुके हैं. इस तरह अब मलिक दूसरे नंबर पर खिसक चुके हैं.
सबसे ज्यादा रन के मामले में छठे स्थान पर
अगर हम टी-20 फॉर्मेट में दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची उठाकर देखें तो उसमें विराट कोहली छठे नंबर पर आते हैं. इस लिस्ट में टॉप पर क्रिस गेल हैं. इसके बाद कायरन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स, डेविड वॉर्नर और जोस बटलर जैसे खिलाड़ी आते हैं. वहीं, इनके रनों की बात करें तो गेल ने 14562, पोलार्ड ने 14482, हेल्स ने 14449, वॉर्नर ने 14063 और बटलर ने 13845 रन बनाए हैं. अगर विराट कोहली 300 रन और बना देते हैं तो वह टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में पांचवें स्थान पर अपनी जगह बना लेंगे और बटलर को पीछे छोड़ देंगे.
ये रिकॉर्ड भी किया अपने नाम
एसआरएच के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. किंग कोहली ने टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाने के बीच सबसे ज्यादा फिफ्टी मारने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. उन्होंने 42वीं बार 50 से ज्यादा रन आईपीएल में टीम की जीत में बनाए है, जबकि इससे पहले 41 बार ऐसा कारनामा डेविड वार्नर किया था. हालांकि, विराट कोहली ने इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए डेविड वार्नर से ज्यादा पारियां खेलनी पड़ी हैं. वार्नर ने जहां 41 अर्धशतक को पूरा करने में 79 पारियां खेलनी पड़ी तो वहीं, विराट कोहली ने 126 पारी खेलीं.
यह भी पढ़ें- ग्राउंड स्टाफ के लिए Hardik Pandya ने खोली तिजोरी, दिए इतने लाख; वजह जानकार हो जाएंगे हैरान
