Home Latest News & Updates बिहार में 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली कौन हैं पुष्पांजलि? कितनी करती हैं पढ़ाई; अब बनना चाहती हैं IAS

बिहार में 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली कौन हैं पुष्पांजलि? कितनी करती हैं पढ़ाई; अब बनना चाहती हैं IAS

by Sachin Kumar
0 comment
Pushpanjali topper Class 10 examination Bihar

Bihar Board Result 2026 : बिहार बोर्ड की 10वीं के नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है. पुष्पांजलि और सबरीन प्रवीण नाम की लड़कियों ने टॉप किया है.

Bihar Board Result 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल परीक्षा में 15 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और उनमें से राज्य में 81.79 प्रतिशत स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हो गए हैं. इन 15 लाख परीक्षार्थियों की एक बड़ी संख्या में से एक नाम ने सबसे चमक बिखेरी है. वह हैं बांका जिले की होनहार बेटी पुष्पांजलि कुमारी हैं. इस बार बिहार बोर्ड के नतीजों में पुष्पांजलि ने 500 में से 492 अंक (98.40) प्राप्त करके सबरीन प्रवीण के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया है.

15 घंटे रोज करती हैं पढ़ाई

नतीजे आने के बाद पुष्पांजलि ने कहा कि वह दिन में 15-15 घंटे पढ़ाई करती हैं और उन्होंने आगे कहा कि उन्हें बचपन से उनके पापा ने पढ़ाया है. उन्होंने कभी भी कोचिंग की तरफ रुख नहीं किया और जो सब्जेक्ट कमजोर था. उन्होंने उस पर ज्यादा फोकस किया. पूरे साल उन्होंने लगातार पढ़ाई की और अब उनका मकसद सिविल सर्विस में जाने का है. आपको बताते चलें कि पुष्पांजलि ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय से पढ़ाई की है. अब बिहार बोर्ड के नतीजे आने के बाद उनके परिवार के लोग जश्न मना रहे हैं. हालांकि, उन्हें अभी यह नहीं पता है कि किस विषय में सबसे ज्यादा मार्क्स आए हैं, लेकिन मेहनत का रंग जरूर सामने आया है.

पुष्पांजलि ने बताया कि घर में उनके मम्मी-पापा रहते हैं और भाई-बहन कॉलेज में पढ़ाई करते हैं. अब उनका भी फोन आ रहा है और वह भी बधाई देने के लिए कर रहे हैं. हालांकि, वह रिसीव नहीं कर पाईं.

हौसलों ने भरी उड़ान

इसके अलावा अब पुष्पांजलि ने यह साबित कर दिया है कि अगर हौसलें में उड़ान हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती है. बिहार बोर्ड के जैसे ही नतीजे घोषित हुए और स्क्रीन पर जब उन्होंने रिजल्ट देखा तो पूरे गोपलगंज गांव में जश्न का माहौल बन गया. 98.40 अंक प्राप्त करके उन्होंने न सिर्फ बिहार में टॉप किया बल्कि उनके जिले में उनके नाम की गूंज शुरू हो गई. एक छोटे से गांव से निकल राज्य की टॉपर बनना इतनी आम बात नहीं है और खास बात यह है कि उन्होंने किसी प्रकार की कोचिंग नहीं ली. वह अपने पिता से शिक्षा प्राप्त करती थीं और जिन विषयों पर उनकी पकड़ नहीं थी उन पर ज्यादा समय दिया करती थीं.

पुष्पांजलि बनी प्रेरणा

बिना कोचिंग किए 10वीं की परीक्षा में टॉप करने के बाद पुष्पांजलि ने बता दिया कि मेहनत और सफलता किसी की जागिर नहीं होती है. जिन छात्राओं ने टॉप किया है वे आगे पढ़ाई की तैयारी शुरू कर दें. साथ ही जो विद्यार्थी फेल हुए वह स्क्रूटनी या कंपार्टमेंटल परीक्षा का विकल्प को चुन सकते हैं. मेहनत जारी रखें सफलता मिलेगी.

यह भी पढ़ें- CPM का रुख स्पष्ट: SDPI के साथ किसी भी गठबंधन या समझौते से एमए बेबी का इनकार, गुमराह कर रहा विपक्ष

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?