Man Killed Wife with Cylinder: पुलिस ने सोमवार को बताया कि साउथ-ईस्ट दिल्ली के प्रहलादपुर इलाके में घरेलू झगड़े के दौरान एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी.
30 March, 2026
दिल्ली के प्रहलादपुर में एक हैवान पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पति ने LPG सिलेंडर को अपना हथियार बनाया. पुलिस ने सोमवार को बताया कि साउथ-ईस्ट दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में घरेलू झगड़े के दौरान एक 32 साल की महिला पर उसके पति ने छोटे LPG सिलेंडर से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि पीड़िता की पहचान पूनम के तौर पर हुई है, जबकि आरोपी का नाम सुरेश कुमार है. आरोपी को DDA जनता फ्लैट्स में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है.
शादी को हुए थे 5 साल
पुलिस के मुताबिक, कपल की शादी 2020 में हुई थी और वे करीब एक महीने पहले ही राजस्थान के चुरू जिले से दिल्ली शिफ्ट हुए थे. डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथ-ईस्ट) हेमंत तिवारी ने कहा, “यह घटना तब सामने आई जब पड़ोसियों ने घर से चीख-पुकार सुनकर अधिकारियों को बताया. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य बेहद भयान था. पूनम को गंभीर रूप से घायल पाया. उसे तुरंत पास के एक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.”
पारिवारिक विवाद को लेकर हुआ था झगड़ा
शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपी पति अपने भाई को पैसे देता था, जिसको लेकर पति-पत्नी में बहस हुई थी, जो हिंसक झगड़े में बदल गई. पुलिस ने बताया कि लड़ाई के दौरान, कुमार ने एक छोटा LPG सिलेंडर उठाया और अपनी पत्नी पर कई बार वार किया, जिससे वह जानलेवा रूप से घायल हो गई. ऑफिसर ने बताया कि कपल की दो बेटियां हैं- एक चार साल की है जो अभी चूरू में दादा-दादी के साथ रहती है और दूसरी बच्ची करीब डेढ़ साल की है जो घटना के समय घर पर मौजूद थी.
पुलिस के पास है बच्ची
बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और हत्या का केस दर्ज कर लिया है. क्राइम सीन को सुरक्षित कर लिया गया है. फोरेंसिक टीमों ने जगह का मुआयना किया है. पुलिस कपल के बैकग्राउंड की भी जांच कर रही है. लड़की अभी पड़ोसियों की देखरेख में है और उसके परिवार का इंतजार किया जा रहा है. इस घटना ने एक बार फिर घरेलू झगड़ों के खतरनाक रूप को सामने ला दिया है.
यह भी पढ़ें- नेवी कर्मचारी ने प्रेमिका की हत्या कर शव को फ्रिज में छिपाया; किए अनगिनत टुकड़े; जानें मामला
News Source: PTI
