Home Latest News & Updates दीदी को दी ईदी तो गुस्सा हो गई बीवी, पति ने पूरे परिवार को सुलाया मौत की नींद, हैरान कर देगा मामला

दीदी को दी ईदी तो गुस्सा हो गई बीवी, पति ने पूरे परिवार को सुलाया मौत की नींद, हैरान कर देगा मामला

by Live Times
0 comment
Man Killed Family

Man Killed Family: मुजफ्फरनगर जनपद सरवट मौहल्ले में पति-पत्नी के आपसी विवाद ने भयानक रूप ले लिया. पति ने गुस्से में बच्चों और पत्नी को जहर देकर मार दिया और खुद भी आत्महत्या कर ली.

  • मुज़फ्फरनगर से आशुतोष मिश्रा की रिपोर्ट

31 March, 2026

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक ही परिवार के चार लोगों के शव बंद कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पर आलाधिकारियों ने फोरेंसिक टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचकर चप्पे चप्पे की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. बताया जा रहा है कि बहन को ईद पर 15 सौ रुपये की ईदी देने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था जिसके चलते पति ने देर रात अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों को जहरीला पदार्थ देकर पहले मौत की नींद सुलाया और फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया. सुबह कमरे का दरवाजा न खुलने पर जब दरवाजा तोड़ कर देखा गया तो पत्नी और दोनों मासूम बच्चों के शव जमीन पर पड़े हुए थे और पति फांसी के फंदे पर लटका हुआ था.

पत्नी की मां और बहन ने किया झगड़ा

जानकारी के मुताबिक मृतक 30 वर्षीय इरशाद ने ईद पर अपनी एक विवाहित बहन को 15 सौ रुपये की ईदी दी थी, जब इरशाद की पत्नी 25 वर्षीय नौरिन को पता चला तो घर में विवाद खड़ा हो गया, जिसके चलते बताया जा रहा है कि सोमवार को पत्नी नौरिन की मां और बहनों ने आकर खूब झगड़ा भी किया था, जिसके बाद देर रात तक इरशाद ओर नौरिन मैं झगड़ा होता रहा था. सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो मृतक इरशाद के भाई इनाम ने बताया कि दरवाजा तोड़ा. इरशाद फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और पत्नी नौरिन के साथ 1 महीने की बेटी अक्सा और 2 साल के बेटे आहिल का शव जमीन पर पड़ा हुआ था.

पहले बच्चों और पत्नी मारा फिर खुद की आत्महत्या

एफआईआर में बताया जा रहा है कि शायद इरशाद ने पहले अपनी पत्नी और बच्चों को जहरीला पदार्थ देकर मौत की नींद सुलाया और फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली. मौत के पीछे की वजह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगी लेकिन पुलिस इस घटना में हर तथ्यों पर अपनी बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है. तो वहीं इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि देखिए एक मामला पुलिस के संज्ञान में आया है. सिविल लाइंस थाना के अंतर्गत यह मोहल्ला है. हमारी फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी आई हुई.

पुलिस ने बताया कि गर्दन को देखकर लग रहा है कि वह भी टूट गई है. इसकी फॉरेंसिक टीम की जांच की जा रही है. पूछताछ से जो जानकारी मिली है, उसके आधार पर यही माना जा रहा है कि ईदी को लेकर ही पूरा कांड हुआ है.

यह भी पढ़ें- सूरत में मीठी खाड़ी के पास एक घर में लगी भीषण आग, 4 महिलाएं समेत 5 की मौत; बचाव कार्य जारी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?