Home Latest News & Updates Share Market में दिवाली जैसा नजारा, sensex की 1900 पॉइंट वाली ग्रैंड एंट्री; पोर्टफोलियो में लौटी हरियाली

Share Market में दिवाली जैसा नजारा, sensex की 1900 पॉइंट वाली ग्रैंड एंट्री; पोर्टफोलियो में लौटी हरियाली

by Preeti Pal
0 comment
Share Market में दिवाली जैसा नजारा, sensex की 1900 पॉइंट वाली ग्रैंड एंट्री; पोर्टफोलियो में लौटी हरियाली

Share Market: आज सुबह जब शेयर मार्केट खुली, तो दलाल स्ट्रीट पर रौरन देखने लायक थी. कई दिनों से परेशान इन्वेस्टर्स के चेहरे आज कुछ ज्यादा ही खिले खिले नज़र आए. आप भी जानें इस हरियाली की वजह.

01 April, 2026

आज भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त हरियाली देखने को मिल रही है. पिछले कुछ दिनों की सुस्ती और उतार-चढ़ाव के बाद, बुधवार की सुबह दलाल स्ट्रीट के लिए खुशियों वाली रहीय सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने ही ऐसी रफ़्तार पकड़ी कि इन्वेस्टर्स के चेहरे खिल गए. ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे हिंट्स और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव कम होने की खबरों ने शेयर मार्केट में जान फूंक दी है. शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब 1,900 अंकों की भारी बढ़त के साथ 73,800 के पार निकल गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी पीछे नहीं रहा और इसने 22,900 का खास लेवल फिर से हासिल कर लिया.

क्यों आई हरियाली

शेयर मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ईरान की तरफ से वॉर रोकने के हिंट और कच्चे तेल की कीमतों में स्टेबिलिटी ने इन्वेस्टर्स का भरोसा बढ़ाया है. आज शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही है और सभी सेक्टर्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं. मार्केट की इस तेजी में ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), श्रीराम फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) और बजाज फाइनेंस जैसे शेयर सबसे आगे रहे. ऑटो, कैपिटल गुड्स, आईटी और मेटल इंडेक्स में 2 से 3 प्रतिशत की मजबूती देखी गई. वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. इंडिया विक्स (VIX), जो बाजार के उतार-चढ़ाव को दिखाता है, उसमें 10 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिसका मतलब है कि अब बाजार में घबराहट हो रही है.

यह भी पढ़ेंःकौन थे विजयपत सिंघानिया? जिन्होंने खड़ा किया रेमंड ग्रुप जैसा साम्राज्य; जानें कैसा है उनका परिवार

बड़ी कंपनियों की खबरें

आज की तेजी के बीच कुछ कंपनियों की खबरों ने भी सबका ध्यान खींचा. सबसे पहले भारती एयरटेल की बड़ी डील ने लोगों का ध्यान खींचा. एयरटेल की सपोर्टिंग कंपनी ‘नेक्स्ट्रा डेटा’ (Nxtra Data) में अल्फा वेव ग्लोबल, कार्लाइल और एंकरेज कैपिटल जैसे बड़े इन्वेस्टर्स मिलकर 1 बिलियन डॉलर का निवेश करने जा रहे हैं. इस खबर के बाद एयरटेल के शेयर्स में अच्छी बढ़त देखी गई. कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल भारत में अपने डेटा सेंटर नेटवर्क को बढ़ाने के लिए करेगी. इसके अलावा जुबिलेंट फूडवर्क्स और डंकिन डोनट्स की तरफ से भी खबर आई. दरअसल, डोमिनोज चलाने वाली कंपनी जुबिलेंट फूडवर्क्स ने फैसला किया है कि वो 2026 के बाद भारत में ‘डंकिन’ (Dunkin’) ब्रांड के डेवलपमेंट राइट्स को रिन्यू नहीं करेगी. यानी कंपनी धीरे-धीरे डंकिन के ऑपरेशंस में बदलाव करेगी. इसके बावजूद आज कंपनी का शेयर 2.5 प्रतिशत से ज्यादा ऊपर ट्रेड कर रहा है. वहीं, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए भी दिन अच्छा रहा. इंडियन ऑयल ने क्लियर किया कि एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी सिर्फ 8.5 प्रतिशत हुई है, न कि 115 प्रतिशत, जैसा कि पहले बताया गया था. इसके बाद ऑयल एंड गैस इंडेक्स में तेजी लौट आई.

इन्वेस्टर्स का रुख

भले ही सोमवार को फॉरेन इन्वेस्टर्स यानी FIIs ने करीब 11,000 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी. लेकिन भारतीय इन्वेस्टर्स ने मोर्चा संभालते हुए लगभग 14,900 करोड़ रुपये की खरीदारी की. भारत के इन्वेस्टर्स के इसी भरोसे और इंटरनेशनल लेवल पर सुधरते हालातों ने आज शेयर मार्केट को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. फिलहाल बाजार का मूड पूरी तरह पॉजिटिव बना हुआ है.

News Source: PTI

यह भी पढ़ेंः Stock Market में हाहाकार, Sensex 950 पॉइंट टूटा, जानें मिडिल ईस्ट की जंग ने किस-किस का खेल बिगाड़ा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?