Home मनोरंजन हवा में उड़ती गाड़ियां और आंखों से एक्टिंग, 3 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले Ajay Devgn को अवॉर्ड्स से परहेज़!

हवा में उड़ती गाड़ियां और आंखों से एक्टिंग, 3 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले Ajay Devgn को अवॉर्ड्स से परहेज़!

by Preeti Pal
0 comment
हवा में उड़ती गाड़ियां और आंखों से एक्टिंग, 3 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले Ajay Devgn को अवॉर्ड्स से परहेज़!

Ajay Devgn: बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन आज यानी 2 अप्रैल को अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर उनके बारे में कुछ खास बातें जान लेते हैं.

02 April, 2026

बॉलीवुड के सबसे सीरियस और अपनी आंखों से बात करने वाले सुपरस्टार अजय देवगन आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. 2 अप्रैल, 2026 को जब सोशल मीडिया ‘सिंघम’ के लिए बधाई मैसेजेस से भरा पड़ा है, तब अजय का एक पुराना बयान फिर से वायरल हो रहा है. ये बयान ग्लैमर की चकाचौंध के पीछे छिपे उन सच को दिखाता है, जिसके बारे में बात करने से अक्सर फिल्म स्टार्स कतराते हैं. दरअसल, साल 2019 के एक इंटरव्यू में अजय ने बॉलीवुड के अवॉर्ड फंक्शन्स की पोल खोलते हुए कहा था कि वो नेशनल अवॉर्ड्स के अलावा किसी और अवॉर्ड पर यकीन नहीं करते. उन्होंने कहा कि ये अवॉर्ड शो अब सिर्फ टीवी के लिए एक ‘सॉफ्टवेयर’ बन चुके हैं, जिनका मकसद सिर्फ टीआरपी बटोरना है. अजय देवगन के मुताबिक, ये अवॉर्ड्स उन्हीं को दिए जाते हैं जो फंक्शन में शामिल होते हैं, जो नहीं जाता, उसे अवॉर्ड नहीं मिलता. खैर, अजय का यही बेबाक रवैया उन्हें इंडस्ट्री की भीड़ से अलग खड़ा करता है. जहां बाकी या कहें कि ज्यादातर स्टार्स अवॉर्ड्स के लिए स्टेज पर परफॉर्म करते हैं, वहीं अजय एक्टिंग को एक आर्ट मानते हैं, न कि प्रमोशन का कोई जरिया.

यह भी पढ़ेंः1400 करोड़ का धमाका और Bollywood में सन्नाटा, Dhurandhar 2 पर क्यों भीगी बिल्ली बनें ये सूरमा?

अब तक का शानदार सफर

साल 1991 में फिल्म ‘फूल और कांटे’ में दो मोटरसाइकिलों पर पैर रखकर एंट्री करने वाले उस लड़के ने आज इंडियन सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. 3 दशकों के अपने करियर में अजय देवगन ने साबित किया है कि वो सिर्फ गाड़ियां उड़ाने वाले एक्शन हीरो नहीं हैं, बल्कि एक बेहतरीन एक्टर भी हैं. वैसे, अजय को अब तक 3 बार बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है. सबसे पहले फिल्म ‘जख्म’ के लिए, फिर ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ के लिए और तीसरी बार ‘तान्हाजी: द अनसन्ग वॉरियर’ के लिए. इन फिल्मों ने ना सिर्फ फैंस का दिल जीता, बल्कि क्रिटिक्स को भी इम्प्रेस किया. सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, अजय देवगन ने ‘शिवाय’ और ‘भोला’ जैसी फिल्मों के जरिए सिनेमैटोग्राफी और वीएफएक्स (VFX) के सेक्टर में भी नए एक्सपेरिमेंट्स किए हैं.

पद्म श्री और पर्सनल लाइफ

इंडियन सिनेमा में अजय देवगन के कॉन्ट्रिब्यूशन के लिए भारत सरकार ने अजय देवगन को साल 2016 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म श्री’ से नवाजा था. वैसे, पर्दे पर एंग्री यंग मैन दिखने वाले अजय रीयल लाइफ में काफी शांत और फैमिली मैन हैं. उन्होंने एक्ट्रेस काजोल से शादी की है और उनके दो बच्चे, न्यासा और युग हैं. अजय अपने बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव माने जाते हैं और लाइमलाइट से उन्हें दूर रखना ही पसंद करते हैं. बात करें अजय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में तो, वो जल्द ही दृश्यम 3, धमाल 4 और गोलमाल 5 जैसी बड़ी फ्रैंचाइजीज में नज़र आएंगे. उनकी दृश्यम 3 इसी साल 2 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

यह भी पढ़ेंः 4000 करोड़ का बजट और ऑस्कर वाली टीम! नितेश तिवारी की Ramayana के लिए बढ़ा फैंस का क्रेज

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?