Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का घर एक बार फिर खुशियों से भर गया है. दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है.
30 March, 2026
बॉलीवुड की ‘मसकली’ यानी सोनम कपूर आहूजा और उनके पति आनंद आहूजा के घर खुशियों ने दोबारा दस्तक दी है. रविवार, 29 मार्चस, 2026 को इस पावर कपल ने अपने दूसरे बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों को लाइन लग गई. इसके अलावा कपूर खानदान में भी शानदार जश्न का माहौल है. सोनम कपूर और आनंद ने रविवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बहुत खूबसूरत पोस्ट के जरिए फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी ये गुड न्यूज शेयर की. उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा- बहुत आभार और प्यार से भरे दिल के साथ हम आज अपने नन्हे राजकुमार के आने की अनाउंसमेंट कर रहे हैं. हमारा परिवार अब बड़ा हो गया है और इस नन्हे मेहमान के आने से हमारे दिलों में प्यार और भी ज्यादा बढ़ गया है.
वायु को मिला भाई
इस पोस्ट में सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने ये भी बताया कि उनका बड़ा बेटा वायु अपने छोटे भाई का वेलकम करने के लिए बहुत एक्साइटेड है. अब सोनम, आनंद और वायु की ये खूबसूरत और प्यारी फैमिली 4 मैंबर्स की हो गई है. इस अनाउंसमेंट के साथ एक बहुत ही क्रिएटिव फोटो भी शेयर की गई, जिसमें नेचर, फ्लावर और एनिमल्स के जरिए मदरहुड और नई लाइफ की फीलिंग को दिखाया गया है.
यह भी पढ़ेंःAditya Dhar का मैजिक और Ranveer Singh का एक्शन, America में सबसे बड़ी फिल्म बनने की दहलीज पर Dhurandhar
नाना की खुशी
बेटी सोनम के दोबारा मां बनने पर बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर की खुशी 7वें आसमान पर है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट लिखते हुए अपनी खुशी जाहिर की. एक्टर ने लिखा कि, मेरा दिल अब और भी बड़ा हो गया है. नन्हे मेहमान, तुम्हारा इस दुनिया में स्वागत है. वायु, अब तुम बड़े भाई बन गए हो और मुझे पता है कि तुम एक शानदार बड़े भाई साबित होगे. अनिल कपूर ने मजाकिया अंदाज में ये भी लिखा कि नन्हे बाबू, इस पागलपन और प्यार भरी जिंदगी में तुम्हारा स्वागत है. ‘नाना’ का दिल आज पूरी तरह भर आया है.

इन स्टार्स ने लुटाया प्यार
सोनम कपूर की खास दोस्त और ‘वीरे दी वेडिंग’ की को-स्टार करीना कपूर खान ने सबसे पहले बधाई दी. करीना ने दिल वाले इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की. वहीं सोनम की बहन रिया कपूर और एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भी नन्हे मेहमान के लिए ढेर सारा प्यार और दुआएं भेजी हैं. वैसे, सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने साल 2018 में मुंबई में एक ट्रेडिशन सिख समारोह में शादी की थी. इसके बाद अगस्त 2022 में उनके पहले बेटे वायु का जन्म हुआ. तब भी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी सबसे साथ शेयर की थी. अब 4 साल बाद, वायु के छोटे भाई के आने से कपूर और आहूजा परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं.
News Source: PTI
यह भी पढ़ेंः बोर हो चुके हैं या थके हुए हैं? इन 5 Comedy Movies का डोज़ लीजिए और भूल जाइए सारा स्ट्रेस!
