Home Latest News & Updates चुनाव से पहले शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर के साथ मारपीट, हिरासत में 1 आरोपी

चुनाव से पहले शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर के साथ मारपीट, हिरासत में 1 आरोपी

by Neha Singh
0 comment
Shashi Tharoor Driver Attacked (1)

Shashi Tharoor Driver Attacked: केरल के वंडूर में शशि थरूर के काफिले पर हमला हुआ है. पुलिस ने बताया कि गनमैन और ड्राइवर पर पांच लोगों के एक ग्रुप ने हमला किया, जिसके बाद एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है.

4 April, 2026

कांग्रेस MP शशि थरूर के काफिले पर हमला हुआ है. उनके गनमैन और ड्राइवर के मारपीट हुई है, लेकिन थरूर को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है. वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं. पुलिस ने बताया कि गनमैन और ड्राइवर पर वंडूर में पांच लोगों के एक ग्रुप ने हमला किया, जिसके बाद एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है. वंडूर पुलिस के मुताबिक, केस दर्ज कर लिया गया है और एक व्यक्ति अभी हिरासत में है. पुलिस ने कहा कि यह केस थरूर के गनमैन, रतीश के पी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था.

रोड ब्लॉकेज हटाने पर हमला

FIR के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे वंडूर में थिरुवली के पास चेलिथोड में हुई. पुलिस अधिकारियों ने कहा जब थरूर कांग्रेस नेता ए पी अनिलकुमार के चुनाव प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, उस समय चेलिथोड पुल पर रोडब्लॉक था. दो गाड़ियों में सवार पांच आरोपियों ने MP की गाड़ी को रोक दिया. FIR में कहा गया है कि जब गनमैन ने रुकावट हटाने की कोशिश की, तो उस पर और ड्राइवर पर कथित तौर पर हमला किया गया.

जांच जारी

पुलिस ने कहा कि सड़क पतली थी और बंदूकधारी ने आगे चल रही गाड़ी से सिर्फ तेज चलने को कहा था ताकि MP के काफिले को आसानी से रास्ता मिल सके. पुलिस ने बताया कि हमले की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई. शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया और बाकी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. पुलिस यह जांच कर रही है कि यह हमला कोई राजनीतिक दुश्मनी के पीछे किया गया है और अचानक हुई एक घटना.

केरल में कब है चुनाव?

बता दें, केरल विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को एक ही फेज में होने हैं. चुनाव आयोग ने 15 मार्च को चुनाव शेड्यूल की घोषणा की थी. शेड्यूल के अनुसार, 9 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी. जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहे हैं, सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना प्रचार तेज कर दिया है.

यह भी पढ़ें- वोट डालने पर मिलेगी फ्री उबर राइड, हलवा और डिस्काउंट, वोटर्स को बूथ तक लाने के लिए EC की अनोखी पहल

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?