Home शिक्षा कर्नाटक बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, इन 3 तरीकों से चेक करें परिणाम, जानें हर डिटेल

कर्नाटक बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, इन 3 तरीकों से चेक करें परिणाम, जानें हर डिटेल

by Neha Singh
0 comment
KSEAB 2nd PUC Result 2026 (3)

KSEAB 2nd PUC Result 2026: कर्नाटक स्कूल बोर्ड ने 12वीं क्लास (2nd PUC) का रिजल्ट जारी कर दिया है. यहां जानें आप वेबसाइट के अलावा किन तरीकों से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

9 April, 2026

कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) ने आज 12वीं क्लास (2nd PUC) का रिजल्ट जारी कर दिया है. बोर्ड ने एक्स पोस्ट पर जानकारी दी थी कि 9 अप्रैल को दोपहर 3 बजे 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी हो जाएगा, इसलिए कर्नाटक बोर्ड के बच्चे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों ही स्ट्रीम को रिजल्ट एकसाथ जारी किया गया है. अक्सर रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर एकसाथ ज्यादा लोग आ जाते हैं, जिससे वेबसाइट क्रैश हो जाती है. आप वेबसाइट के अलावा Digilocker और UMANG App पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यहां जानें कैसे.

वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले, ऑफिशियल वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘PUC II Exam 1 Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि डालें.
  • ‘सबमिट’ पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड कर लें.

Digilocker पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका DigiLocker है.
  • इसके लिए आपको DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना होगा.
  • लॉग इन करते समय, आपको अपना मोबाइल नंबर और 6 अंकों का सिक्योरिटी PIN डालना होगा.
  • इसके बाद, वन-टाइम पासवर्ड (OTP) का इस्तेमाल करके वेरिफिकेशन को पूरा कर लें.
  • लॉग इन करने के बाद, “Education and Learning” सेक्शन में जाएं.
  • अब KSEAB को चुनें. इसके बाद Class 12 (2nd PUC) पर क्लिक करें.
  • जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करें. इसके बाद आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.

Umang App पर रिजल्ट देखना है आसान

  • UMANG ऐप डाउनलोड करके उसमें साइन-इन करें.
  • इसके लिए आप मोबाइ नंबर डाले फिर अपना पासवर्ड क्रिएट करें.
  • साइन-इन करने के बाद ऑल सर्विस में जाएं KSEAB के ऑप्शन पर क्लिक करें या सर्च बार में KSEAB सर्च करें.
  • अब 2nd PUC Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य डिटेल भरकर सबमिट करें.
  • आपके सामने रिजल्ट खुल जाएगा. अब इसका पीडीएफ अपने फोन में डाउनलोड कर लें.

    यह भी पढ़ें- नोएडा के स्कूलों में 5 साल के लिए यूनिफॉर्म बदलने पर रोक, उल्लंघन पर रद्द हो सकती है मान्यता

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?