Home शिक्षा CUET PG का रिजल्ट आते ही शुरु हो जाएंगे JNU में एडमिशन, स्टूडेंट्स तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स

CUET PG का रिजल्ट आते ही शुरु हो जाएंगे JNU में एडमिशन, स्टूडेंट्स तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स

by Neha Singh
0 comment
JNU PG Admissions

JNU PG Admissions: पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने कहा है कि CUET-PG 2026 का रिजल्ट आते ही एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

8 April, 2026

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें बताया गया कि एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए पोस्ट ग्रेजुएट (PG) एडमिशन कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-PG) 2026 के रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद शुरू होंगे. यूनिवर्सिटी ने एडमिशन चाहने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि वे JNU PG प्रॉस्पेक्टस 2026-27 को ध्यान से देखें ताकि यह पक्का हो सके कि वे बताए गए क्राइटेरिया को पूरा करते हैं और सारे डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें, ताकि बाद में एडमिशन में कोई दिक्कत न आए.

एडमिशन के लिए ये एग्जाम देना जरूरी

पिछले हफ्ते जारी किए गए प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, MA, MSc, MPH, M Tech, PG डिप्लोमा और एडवांस्ड डिप्लोमा प्रोग्राम में एडमिशन चाहने वाले कैंडिडेट्स को CUET (PG) 2026 का एग्जाम देना जरूरी है. यूनिवर्सिटी ने कहा कि MSc (बायोटेक्नोलॉजी) और MSc (कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी प्रोग्राम) में एडमिशन GAT-B स्कोर के आधार पर होंगे. स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन, M Tech (CCMT) के लिए सेंट्रलाइज़्ड काउंसलिंग के जरिए होंगे.

ये डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें स्टूडेंट्स

यूनिवर्सिटी के नोटिफिकेशन में एप्लिकेंट्स को सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखने की भी सलाह दी गई है, जिसमें जाति या कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो), एजुकेशनल क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट और मार्कशीट, इनकम सर्टिफिकेट शामिल हैं. JNU के नोटिफिकेशन में बताया गया, “एडमिशन पोर्टल, शेड्यूल और एप्लीकेशन प्रोसेस के बारे में डिटेल्ड जानकारी सही समय पर दी जाएगी.” नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही CUET PG 2026 आंसर की जारी कर सकती है.

जल्द आ सकता है CUET PG का रिजल्ट

CUET PG का एग्जाम यूनिवर्सिटीज में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए दिया जाता है. इसके स्कोर के आधार पर ही स्टूडेंट्स को टॉप सरकारी कॉलेज मिलते हैं. यह एग्जाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कंडक्ट कराती है. 2026 का CUET PG एग्जाम 6 मार्च से 27 मार्च, 2026 के बीच खत्म हो गया है. exams.nta.ac.in/CUET-PG पर आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं. CUET PG 2026 का रिजल्ट अप्रैल 2026 के आखिर में या मई 2026 के पहले हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है. रिजल्ट जारी होते ही सभी यूनिवर्सिटीज में एडमिशन शुरू हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- CBSE की वेबसाइट हो जाए क्रैश तो न हो परेशान, जानें रिजल्ट चेक करने के 3 नए तरीके

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?