IPL 2026 : आईपीएल में KKR और LSG के बीच खेले गए मुकाबले में लोगों का खूब एंटरटेनमेंट हुआ. एक समय पूरा मैच फंस गया था लेकिन मुकुल चौधरी ने कमाल की बल्लेबाजी से क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया.
IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) ने छक्का लगाकर जो करिश्मा दिखाया है. इससे पूरा क्रिकेट जगत हैरान हो गया है. इसी सिक्स ने LSG की जीत को पक्का कर दिया और एक फंसे मुकाबले में ऐसी बल्लेबाजी की कि टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया. इस सिक्स को देखकर संजीव गोयनका भी हैरान हो गए और मैदान पर फूले से नहीं समा रहे. वहीं, KKR के प्लेयर्स के चेहरे पर निराशा छा गई और मैदान पर LSG के खिलाड़ी जश्न मनाते हुए दिखाई दी.
7 छक्के लाकर लुटी पूरी महफिल
ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में KKR के खिलाफ खेलने मैदान पर उतरी LSG के हाथों से करीब मैच निकल चुका था. इसी बीच एक खिलाड़ी मैदान पर आया, जिसका नाम मुकुल चैधरी है उसने 27 गेंदों में तूफानी अंदाज में 54 मार रन दिए. इस दौरान उन्होंने 7 छक्के लगाकर क्रिकेट फैंस को चौंका दिया और टीम को 3 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इस दौरान जब मैच अपने अंतिम गेंदों तक पहुंच गया था और आखिरी ओवर में मुकुल ने छक्का जड़ा तो LSG के मालिक खुद को रोक नहीं पाए और भावुक हो गए.
What was that? 🤯
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 9, 2026
Mukul Choudhary brings the heat at Eden Gardens to seal it for #LSG 🔥#LucknowSuperGiants #KolkataKnightRiders #TATAIPL #MukulChoudhary pic.twitter.com/aBnTyoARLq
स्टैंड से दौड़ते हुए मैदान पर आए
गोयनका दोनों हाथों को झटकने लगे और कहा कि तुमने शानदार कोशिश की तुम जीत गए. अब संजीव गोयनका का यह अंदाज काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अब उनकी इस खुशी में हिस्सा भी बन रहे हैं. वहीं, मैच जीतने के बाद गोयनका अपने आपको नहीं रोक पाए और वह स्टैंड में दौड़ते हुए मैदान पर आ गए. जहां उन्होंने मुकुल के गाल पर हाथ रखकर प्यार जताया और उनको गले भी लगा लिया.
🚨 LSG Owner Sanjiv Goenka with Mukul Choudhary after nail-biting win 🔥
— X News INDIA (@XBreakingNewsIN) April 9, 2026
Pure joy on the field after that last-ball thriller victory over KKR!#LSG #KKRvLSG #KKRvsKKR pic.twitter.com/MmoZZGbmo8
KKR ने दिया 182 रनों का लक्ष्य
गुरुवार को खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बना दिए. हालांकि, वर्तमान ने यह स्कोर ज्यादा बड़ा नहीं है लेकिन एक वक्त में LSG बुरी तरह फंस गई. LSG का जब 19वां ओवर खत्म हुआ तो टीम का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन पर था. अंतिम ओवर में टीम को 14 रन चाहिए थे, जो आसान नहीं था. क्रीज पर उस वक्त मुकुल चौधरी और आवेश खान बल्लेबाजी कर रहे थे. इस दौरान कप्तान अंजिक्य रहाणे ने गेंदबाजी अनुभवी गेंदबाज वैभव अरोड़ा को सौंपी.
दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का
इस ओवर की पहली गेंद पर आवेश ने सिंगल दिया. स्ट्राइक मुकुल पास आई और उन्होंने दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया. इसके बाद LSG जीत के काफी करीब पहुंच गई. इसके बाद तीसरी और चौथी गेंद पर कोई रन नहीं आ सका और लगने लगा कि मैच धीरे-धीरे कोलकाता की झोली में जा रहा है. इसके बाद मुकुल ने छक्का जड़ दिया. हालांकि, आपने छक्के लगते हुए तो खूब देखें होंगे लेकिन इस सिक्स ने लोगों का दिल जीत लिया. ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को उन्होंने छक्के तक पहुंचा दिया.
यह भी पढ़ें- IPL में दिखा वैभव सूर्यवंशी का खौफ! बुमराह को भी मैदान पर दौड़ाया; स्टेन बोले- तेज गेंदबाजों में डर बैठ गया
