Home Latest News & Updates खून से सने बैग और मासूम आंखें.., शांति वार्ता के लिए हमले में मारे गए बच्चों की यादें साथ ले गए ईरानी स्पीकर

खून से सने बैग और मासूम आंखें.., शांति वार्ता के लिए हमले में मारे गए बच्चों की यादें साथ ले गए ईरानी स्पीकर

by Neha Singh
0 comment
Mohammad Bagher Ghalibaf

Mohammad Bagher Ghalibaf: इस्लामाबाद जाने से पहले ईरानी पार्लियामेंट स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाली तस्वीर पोस्ट की है. उन्होंने एक बार फिर दुनिया को मिनाब स्कूल पर हमले की याद दिलाई है.

11 April, 2026

शनिवार को ईरान और अमेरिका शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंचे हैं. लगभग 40 दिन चले महासंग्राम के बाद हो रही इस शांति वार्ता पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं. ईरानी डेलीगेशन के लीडर पार्लियामेंट स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ हैं, जो विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ, इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत में हिस्सा लेंगे. वहीं वाइस प्रेसिडेंट जे डी वेंस की लीडरशिप में अमेरिकी डेलीगेशन भी इस्लामाबाद पहुंचा है.  इस बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सभी को भावुक कर दिया है. ईरानी स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने पाकिस्तान जाने से पहले से उन बच्चों की तस्वीर एक्स पर पोस्ट की है, जिनकी मौत इजरायली हमलों में हुई थी.

मासूम बच्चों की तस्वीर

मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने लिखा- फ्लाइट में मेरे साथी. इस पोस्ट में फ्लाइट की फोटो है, जिसे देख सभी का दिल भर जाएगा. फ्लाइट की सभी सीटों पर खून से सने बच्चों के बैग, जूते और उनकी फोटो रखी है. इन बच्चों की आंखों में मासूमियत है. गालिबाफ ने इस तस्वीर के जरिए दुनिया को मिनाब स्कूल हमले की याद दिलाने के लिए किया, जिसमें युद्ध की शुरुआत में अमेरिका और इजरायली हमले में 168 स्कूली बच्चे मारे गए थे. साथ ही उन्होंने अमेरिका को यह भी संदेश दिया है कि वे कुछ भी भूले नहीं हैं.

अमेरिका को गालिबाफ का संदेश

इससे पहले गालिबाफ ने लिखा था- पार्टियों के बीच आपसी सहमति से तय किए गए दो उपायों को अभी लागू किया जाना बाकी है: लेबनान में सीजफायर और बातचीत शुरू होने से पहले ईरान के ब्लॉक किए गए एसेट्स को रिलीज करना. बातचीत शुरू होने से पहले इन दोनों मामलों को पूरा किया जाना चाहिए. स्पीकर के रुख से साफ दिखता है कि वे इस शांति वार्ता में कहीं भी किसी भी जगह पर झुकेंगे नहीं. इस्लामाबाद पहुंचने के बाद गालिबाफ ने कहा कि तेहरान अच्छी नीयत से बातचीत कर रहा है, लेकिन उन्हें US पर भरोसा नहीं है. उन्होंने कहा, “बदकिस्मती से, अमेरिकियों के साथ बातचीत का हमारा अनुभव हमेशा नाकामी और समझौते के उल्लंघन का रहा है.”

ये नेता होंगे शांति वार्ता में शामिल

ईरानी डेलीगेशन के लीडर पार्लियामेंट स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ हैं, जो विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ, इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत में हिस्सा लेंगे. वहीं वाइस प्रेसिडेंट जे डी वेंस की लीडरशिप में अमेरिकी डेलीगेशन के मेंबर्स इस्लामाबाद पहुंचे हैं. उनके साथ अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर भी हैं. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान से आए डेलीगेशन का स्वागत डिप्टी प्राइम मिनिस्टर/विदेश मंत्री इशाक डार ने किया, साथ ही नेशनल असेंबली के स्पीकर अयाज सादिक, चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, फील्ड मार्शल सैयद असीम मुनीर, और गृह मंत्री सैयद मोहसिन रजा नकवी भी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें- इस्लामाबाद पहुंचा ईरानी डेलीगेशन; जेडी वेंस, अराघची समेत ये नेता होंगे एक मेज पर

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?