Home Latest News & Updates वैभव सूर्यवंशी की पारी ने मचाया कहर, पीटने के बाद भी भुवनेश्वर ने बांधे तारीफों के पुल; कहा- यही T20 गेम है

वैभव सूर्यवंशी की पारी ने मचाया कहर, पीटने के बाद भी भुवनेश्वर ने बांधे तारीफों के पुल; कहा- यही T20 गेम है

by Sachin Kumar
0 comment
Vaibhav Suryavanshi innings against RCB sensation

RR vs RCB : आरसीबी के खिलाफ वैभव की बल्लेबाजी की चर्चा हर कोई कर रहा है. उन्होंने आरसीबी के सभी गेंदबाजों को मैदान पर दौड़ाने का काम किया और इस दौरान वैभव ने 26 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेली.

RR vs RCB : राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज इन दिनों काफी चर्चाओं में बने हुए हैं. उन्होंने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ कहर बरपा दिया. 15 वर्षीय इस बल्लेबाज ने 26 गेंदों में 78 रन ठोककर स्टैंड में बैठे लोगों को चौंका दिया. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 7 छक्कों आए. साथ ही उनका स्ट्राइक रेट 300 रहा था. पावरप्ले के दौरान उन्होंने आरसीबी के सबसे अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को सबसे ज्यादा टारगेट किया और उन्होंने 2 ओवर में 26 रन बटोर लिए.

आरसीबी पर बरपाया कहर

वैभव ने भुवनेश्वर के पहले ओवर में दो चौके मारे और पांचवें ओवर डालने के लिए भुवनेश्वर फिर से आए तब उनकी गेंद पर 17 रन जड़ दिए. साथ ही पांचवें ओवर में ही 15 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ दिया था. इस सीजन में वैभव का कहर इस मैच तक ही सीमित नहीं रहा. उन्होंने जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी गेंदबाजों को भी मैदान पर दौड़ाने का काम किया है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 15 वर्षीय बल्लेबाज ने 5 गेंदों में 13 रन बनाए, जिनमें दो छक्के भी शामिल थे.

भुवनेश्वर बांधे तारीफों के पुल

मैच खत्म होने के बाद भुवनेश्वर ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह टी-20 टूर्नामेंट है और वह युवा बल्लेबाज होने के नाते शानदार बल्लेबाजी कर रहा है. साथ ही वह बहुत परिपक्वता के साथ खेल रहा है. हालांकि हमें यह कहीं से भी महसूस नहीं हुआ कि वह हम पर हावी होकर खेल रहा है. साथ ही टी-20 क्रिकेट में 15 साल का बच्चा इस तरह की बल्लेबाजी कर रहा है तो हम बिल्कुल भी चिंतित नहीं है.

मैदान पर परिस्थिति अलग होती है

भुवनेश्वर ने कहा कि बल्लेबाज को रोकने के लिए हमने पूरी तरह कोशिश कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि हमेशा बाहर बैठकर खेलना देखना अलग होता है और मैदान पर खेलने के दौरान परिस्थिति बिल्कुल अलग होती हैं. मैं बस यही कहूंगा 15 वर्षीय बल्लेबाज में इस तरह परिपक्वता बहुत कम होती है और उन्होंने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की. आरसीबी के खिलाफ वैभव की पारी का अंत 9वें ओवर में हुआ है. हालांकि, इस दौरान वह मैच एक तरफा कर चुके थे और उन्होंने 26 गेंदों में 78 रनों की पारी खेलकर सबको हैरानी में डाल दिया.

यह भी पढ़ें- Mukul Chaudhary का छक्का देख फैंस भी चौंके, LSG के मालिक हुए भावुक; देखें वायरल वीडियो

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?