Home Latest News & Updates पंजाब सरकार ने खोला खजानाः एक फोन घुमाइए और बन जाइए लखपति, 10 लाख तक का इनाम, हेल्पलाइन जारी

पंजाब सरकार ने खोला खजानाः एक फोन घुमाइए और बन जाइए लखपति, 10 लाख तक का इनाम, हेल्पलाइन जारी

by Sanjay Kumar Srivastava
0 comment
पंजाब सरकार ने खोला खजानाः एक फोन घुमाइए और बन जाइए लखपति, 10 लाख तक का इनाम, हेल्पलाइन नंबर जारी

Action on Gangster: मान सरकार सूबे में गैंगस्टर नेटवर्क को तोड़ने के लिए सख्त कदम उठा रही है. पंजाब सरकार ने 28 गैंगस्टरों की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वालों को 5 से 10 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है.

Action on Gangster: मान सरकार सूबे में गैंगस्टर नेटवर्क को तोड़ने के लिए सख्त कदम उठा रही है. पंजाब सरकार ने 28 गैंगस्टरों की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वालों को 5 से 10 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है. इस सूची में कई ऐसे गैंगस्टर शामिल हैं जो विदेशों से अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं. सरकार का उद्देश्य इन अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए विश्वसनीय जानकारी प्राप्त करना है. प्रमुख गैंगस्टरों में गोल्डी बरार, लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा, हरविंदर सिंह संधू उर्फ ​​रिंदा, रोहित गोदारा, बलविंदर सिंह डोनी, गौरव पटयाल और मोहम्मद यासीन अख्तर शामिल हैं. बदमाश मोहम्मद यासीन अख्तर एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में वांछित संदिग्धों में से एक था.

छात्र वीजा पर कनाडा गया था बराड़

सरकार ने 14 गैंगस्टरों के लिए 10 लाख रुपये और अन्य 14 के लिए 5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है. सरकार ने नागरिकों से कहा है कि हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर कॉल करके जानकारी साझा की जा सकती है. सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. 10 लाख रुपये के इनाम के लिए सूचीबद्ध लोगों में पंजाब के मुक्तसर साहिब का सतिंदरजीत सिंह उर्फ ​​​​गोल्डी बराड़ भी शामिल है, जिसे 2024 में भारत द्वारा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आतंकवादी घोषित किया गया था. वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का पूर्व सदस्य था, लेकिन अब बराड़ रोहित गोदारा-काला जठेरी गिरोह का हिस्सा है. बराड़ छात्र वीजा पर कनाडा गया था और माना जा रहा है कि वह इस समय अमेरिका में है.

लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा का भी नाम

राजस्थान निवासी रोहित गोदारा, जो भारत से भाग गया था और अब विदेश से काम करता है, का नाम भी सूची में है. सूची में एक और नाम कनाडा स्थित लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा का भी है, जिसका नाम चार साल पहले पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय मोहाली में आरपीजी हमले में भी आया था. हरविंदर सिंह संधू उर्फ ​​रिंदा बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) का घोषित आतंकवादी है, जबकि गौरव पटयाल दविंदर बंबीहा गिरोह से जुड़ा एक विदेशी आधारित सरगना है. बलविंदर सिंह डोनी उर्फ ​​डोनी बल और प्रभदीप सिंह उर्फ ​​प्रभ के खिलाफ भी 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है.दोनों ने जनवरी में अमृतसर में एक शादी में एक गांव के सरपंच की हत्या की जिम्मेदारी ली थी. मोहम्मद यासीन अख्तर, जोबनजीत सिंह, गुरदेव सिंह, निशान सिंह जौरियन, राजेश कुमार और जसकरन सिंह के खिलाफ 5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है.

गैंगस्टरमुक्त बनेगा पंजाबः DGP

पंजाब पुलिस ने कहा कि जालंधर का रहने वाला मोहम्मद यासीन अख्तर (22) एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के संदिग्धों में से एक है. उस पर पहले से ही नौ जघन्य आपराधिक मामले दर्ज है. पंजाब पुलिस ने विदेशी आधारित गैंगस्टरों के प्रत्यर्पण में तेजी लाने के लिए एक विदेशी भगोड़ा ट्रैकिंग और प्रत्यर्पण सेल (ओएफटीईसी) की स्थापना की है. डीजीपी गौरव यादव ने पहले कहा था कि पंजाब पुलिस देश के अंदर या बाहर किसी भी कोने से बदमाशों को पकड़ेगी और उसे सजा दिलाएगी. हम गैंगस्टरों के लिए कोई जगह नहीं छोड़ेंगे. उनके पूरे नेटवर्क को खत्म कर दिया जाएगा. जिस तरह नशा मुक्त पंजाब अभियान में काफी प्रगति देखी गई है, उसी तरह हम राज्य को गैंगस्टर मुक्त बनाएंगे. इस बीच, भाजपा महासचिव तरूण चुघ ने एक बयान में कहा कि यह पंजाब में धवस्त कानून व्यवस्था का उदाहरण है. एक सरकार जिसे गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा करनी पड़ रही है, वह स्पष्ट रूप से अपने प्राथमिक कर्तव्य में विफल रही है. कहा कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पंजाब गैंगस्टरों और माफियाओं के लिए एक समृद्ध राज्य बन गया है.

ये भी पढ़ेंः Mathura : पीपा पुल से टकराकर नदी में पलटी नाव, 10 लोगों की मौत और कई लापता

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?