Home Top News ईरान ने फिर बंद किया ‘होर्मुज स्ट्रेट’, US पर सीजफायर तोड़ने का लगाया आरोप; जानें क्या करेंगे ट्रंप?

ईरान ने फिर बंद किया ‘होर्मुज स्ट्रेट’, US पर सीजफायर तोड़ने का लगाया आरोप; जानें क्या करेंगे ट्रंप?

by Sachin Kumar
0 comment
Iran once again closed Strait of Hormuz

Middle East Tension : ईरान ने एक बार फिर यूटर्न ले लिया है. अमेरिका की तरफ से ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी के बाद तेहरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक बार फिर बंद कर दिया है.

Middle East Tension : ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर एक बार फिर प्रतिबंध लगा दिए हैं. इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते को खोलने वाले फैसले को पलट दिया है और ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. तेहरान ने स्पष्ट कर दिया है कि जब अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी जारी रहेगा, तब तक इस समुद्री रास्ते से अंतरराष्ट्रीय जहाजों की एंट्री नहीं होगी और अगर वह ले जाने की कोशिश करेगा तो इसका भुगतान उसे करना होगा.

अमेरिकी नाकेबंदी का ईरान ने दिया जवाब

ईरान की तरफ से यह फैसला उस वक्त लिया गया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि नाकेबंदी उस वक्त तक जारी रहेगी, जब तक ईरान हमारे साथ मिलकर किसी समझौते पर नहीं पहुंच जाता है. हालांकि, ईरान ने होर्मुज को खोल दिया था और कूटनीतिक स्तर पर बातचीत कर रहा था. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणी के बाद ईरान ने अपना रुख बदल लिया. बातचीत के दौरान अमेरिका ने कहा था कि वह ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी नहीं करेगा. इस पर ईरान के ज्वाइंट मिलिट्री कमांड ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण फिर से पुरानी स्थिति में पहुंच गया और वह सशस्त्र बलों के कड़े प्रबंधन में है.

ईरानी सैन्य कमांड ने अमेरिकी को धमकी दी कि जब तक अमेरिकी ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी करता रहेगा तब तक यह समुद्री गलियारा बंद रहेगा. यहां से कोई भी मालवाहक जहाज नहीं गुजरेगा.

दोनों पक्षों में होगी फिर से बातचीत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच 20 अप्रैल को फिर से बातचीत हो सकती है. साथ ही दोनों पक्षों के प्रतिनिधिमंडल भी 19 अप्रैल तक इस्लामाबाद पहुंच सकते हैं. अब देखना होगा कि दोनों देश किन निष्कर्षों में पर पहुंचते हैं. हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों पक्षों के बीच काफी हद तक सहमति बन गई है लेकिन अभी एनरिच यूरेनियम पर सहमति बनना बाकी है.

तेल सप्लाई पर आ सकता है संकट

होर्मुज स्ट्रेट का बंद होना का मतलब है कि वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की सप्लाई में बड़ी बाधा आना है. दुनिया के तेल भंडार का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा यही से सप्लाई होता है. पिछले दो महीने से यहां पर तनाव होने की वजह से ग्लोबल स्तर पर तेल के भाव में भारी गिरावट देखी गई है. हालांकि, बीते दिनों पहले होर्मुज को खुलने पर काफी राहत की सांस ली थी.

यह भी पढ़ें- आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे मोदी, महिला आरक्षण पर कर सकते हैं चर्चा

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?