Home राज्यGujarat खेड़ा गैंगरेप कांड: 9 दरिंदों ने बारी-बारी से लूटी अस्मत, वीडियो बनाकर किशोरी को किया ब्लैकमेल, 8 गिरफ्तार

खेड़ा गैंगरेप कांड: 9 दरिंदों ने बारी-बारी से लूटी अस्मत, वीडियो बनाकर किशोरी को किया ब्लैकमेल, 8 गिरफ्तार

by Sanjay Kumar Srivastava
0 comment
खेड़ा गैंगरेप कांड: 9 दरिंदों ने बारी-बारी से लूटी अस्मत, वीडियो बनाकर किशोरी को किया ब्लैकमेल, 8 गिरफ्तार

Kheda Gangrape Case: गुजरात के खेड़ा में किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. आरोपियों ने 2023 से कई बार गैंगरेप किया.

Kheda Gangrape Case: गुजरात के खेड़ा में किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. आरोपियों ने 2023 से कई बार गैंगरेप किया. इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों की उम्र 19 से 26 साल के बीच है. घटना खेड़ा जिले के एक गांव की है. एक आरोपी फरार है. खेड़ा के पुलिस अधीक्षक विजय पटेल ने कहा कि खेड़ा टाउन पुलिस को 2023 और 2026 के बीच अपने ही गांव के नौ लोगों द्वारा 17 वर्षीया नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार और ब्लैकमेल करने की शिकायत मिली थी. आरोपियों ने पीड़िता को फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

एक आरोपी साहिल पठान फरार

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और आठ अन्य आरोपियों को दिखाया, जिन्होंने लंबे समय तक बारी-बारी से उसके साथ रेप किया. आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और अपने परिवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जब पीड़िता ने अपनी आपबीती पुलिस के साथ साझा की, तो खेड़ा टाउन पुलिस स्टेशन में रेप, सामूहिक रेप, आपराधिक धमकी, आपराधिक साजिश आदि से संबंधित धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की गई. मामले में मुख्य आरोपी परवेज़ पठान सहित माहिर खान पठान (24), फैजान खान पठान (23), तौफीक खान पठान (23), अयान खान पठान (19), मोइन खान पठान (22), मारूफ खान पठान (25) और सलमान खान पठान (26) को गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि एक अन्य आरोपी साहिल पठान
फरार है.

गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने लंबे समय तक पूर्व नियोजित तरीके से अपराध को अंजाम दिया. सूचना पर खेड़ा जिला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है और आरोपियों के खिलाफ बीएनएस व पोक्सो अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए. पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस आरोपियों के खिलाफ फोरेंसिक,वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर रही है.खेड़ा के पुलिस अधीक्षक विजय पटेल ने कहा कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है. गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार कर लेगी.

ये भी पढ़ेंः मैरिज ऐप्स पर ‘प्यार का जाल’: 500 महिलाएं…2 करोड़ की ठगी, ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त में शातिर जालसाज

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?