Home Latest News & Updates बांग्लादेश दौरे से पहले पाकिस्तान को मिला नया हेड कोच! विश्व विजेता प्लेयर को सौंपी जिम्मेदारी; टीम का भी ऐलान

बांग्लादेश दौरे से पहले पाकिस्तान को मिला नया हेड कोच! विश्व विजेता प्लेयर को सौंपी जिम्मेदारी; टीम का भी ऐलान

by Sachin Kumar
0 comment
Pakistan Cricket Board Team

Pakistan Cricket Board : दुनिया भर में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ग्राफ गिरता जा रहा है और इसको ध्यान में रखकर पीसीबी ने बड़ा फैसला लिया है. बांग्लादेश दौरे से पहले बोर्ड ने नए कोच का ऐलान कर दिया है.

Pakistan Cricket Board : पाकिस्तान क्रिकेट टीम मई में बांग्लादेश के दौरे पर जाने वाली है और उससे पहले पाकिस्तान ने हेड कोच का ऐलान कर दिया है. इसके अलावा दो टेस्ट मैचों के लिए भी पीसीबी ने टीम का ऐलान कर दिया है. खास बात यह है कि जब भी विदेशी दौरे पर पाकिस्तानी टीम खराब प्रदर्शन करती है तो उसके किसी कोच में गाज गिरना तय माना जाता है. साथ ही टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान का हर साल ग्राफ गिरता जा रहा है और ऐसा ही हाल एकदिवसीय फॉर्मेट में भी अब दिखने लगा है. इसी बीच पीसीबी ने कोचिंग स्टाफ ने बड़ा उलट फेर करने का फैसला किया है.

पीसीबी ने पूर्व पाकिस्तान कप्तान सरफराज अहमद को हेड कोच रूप में नियुक्त किया है. सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने अंडर-19 विश्व कप जीता था. इसके अलावा उनके कप्तान रहते ही पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी और वह उसका आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट था. साथ ही उनकी कोचिंग में ही पाकिस्तान ने इस बार अंडर-19 विश्व कप जीताने का काम किया.

बांग्लादेश के खिलाफ किया टीम का ऐलान

पीसीबी ने नए कोच के साथ बांग्लादेश दौरे पर जाने वाली पाकिस्तान की 16 सदस्यीय वाली टीम का भी ऐलान कर दिया. इस बार टीम की कमान शान मसूद को सौंपी है. वहीं, सेलेक्शन कमेटी ने चार अन्कैपड प्लेयर्स को मौका दिया है, जिसमें अमाद बट, अब्दुल्लाह फजल, अजान आवेस और मोहम्मद गाजी गोरी शामिल हैं. टीम 27 अप्रैल को इकट्ठा होगी. ये कैम्प एक मई तक चलेगा और दो मई को बांग्लादेश के लिए रवाना हो जाएगी.

आपको बताते चलें कि दोनों टीमों के बीच 8 से 12 मई को शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 16 से 20 मई के बीच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम खेला जाना है. वर्तमान में जो खिलाड़ी अभी PSL में खेल रहे हैं और इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद वह एक साथ आएंगे. साथ ही जो टीम फाइनल में पहुंची हैं उनमें शामिल खिलाड़ी इस सीरीज से बाद में जुड़ेंगे.

ऐसा है पाकिस्तान का स्क्वाड

शान मसूद (C), अब्दुल्लाह फजल, अमाद बट, हसन अली, अजान अवेस, बाबर आजम, मोहम्मद अब्बास, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), खुर्रम शहजाद, इमाम उल हक, मोहम्मद रिजवान (WK), नोमान अली, सलमान अली अगा, साजिद खान, सउद शकील और शाहीन शाह अफरीदी.

यह भी पढ़ें- मैच का बुखार या जेब काटने का जुगाड़? World Cup देखने के लिए अब सफर पर खर्च करने होंगे 12 गुना ज्यादा रुपये

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?