Home Top News तमिलनाडु में भीषण हादसा: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 18 मजदूरों की मौत, 6 गंभीर, CM ने जताया दुख

तमिलनाडु में भीषण हादसा: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 18 मजदूरों की मौत, 6 गंभीर, CM ने जताया दुख

by Sanjay Kumar Srivastava
0 comment
तमिलनाडु में भीषण हादसा: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 18 मजदूरों की मौत, 6 गंभीर

Firecracker Factory Blast: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 18 लोगों की मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हो गए.

Firecracker Factory Blast: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 18 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना वाचकरपट्टी पुलिस स्टेशन अंतर्गत कट्टानारपट्टी स्थित ‘वनजा’ आतिशबाजी फैक्ट्री में हुई. पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से चार की स्थिति गंभीर है और उनका उपचार विरुधुनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है. जांच से पता चला है कि यह इकाई पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन द्वारा लाइसेंस प्राप्त थी.

100 से अधिक मजदूर थे मौजूद

घटना के समय परिसर में 100 से अधिक मजदूर मौजूद थे. विस्फोट उस समय हुआ जब श्रमिक बरामदे में कच्चे माल और पटाखों को अंतिम रूप दे रहे थे. धमाका इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री के तीन कमरे और पास की संरचनाएं पूरी तरह नष्ट हो गईं. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हमने अब तक 18 शव बरामद किए हैं, जिनमें से कई इतने जले हुए थे कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है. अधिकारी ने बताया कि छह घायलों में से तीन महिलाएं हैं और वे 60 प्रतिशत तक जल गई हैं. अग्निशमन और बचाव सेवा कर्मियों ने कई घंटों बाद आग पर काबू पाया.

खोज और बचाव अभियान जारी

बचाव कार्य में काफी बाधा आई क्योंकि शुरुआती विस्फोट के बाद भी पटाखे काफी देर तक फूटते रहे. ऐसी आशंका है कि मलबे में और भी मजदूर दबे हो सकते हैं. यह घटना इस क्षेत्र में इस साल की सबसे घातक औद्योगिक दुर्घटना है. यह हादसा उसी जिले के वेम्बकोट्टई इलाके में इसी तरह के विस्फोट के कुछ ही दिनों बाद हुआ है, जिसमें चार लोगों की जान चली गई थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि खोज और बचाव अभियान जारी है.

घटनास्थल पर पहुंचे दो मंत्री

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दुख व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए दो मंत्रियों को घटनास्थल पर भेजा है. उन्होंने थंगम थेनारासु को बचाव कार्यों में तेजी लाने, निगरानी करने और प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने के लिए तुरंत घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया है. उन्होंने आगे कहा कि इस दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मैंने जिला कलेक्टर से संपर्क किया और उन्हें सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ेंः राजस्थान : अजमेर में खाई में गिरी बस, 2 लोगों की मौत और 31 घायल; ड्राइवर ने खो दिया था नियंत्रण

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?