Home Top News होर्मुज में 2 जहाजों पर हमले के बाद भारत ने जताया एतराज, ईरानी राजदूत को किया तलब

होर्मुज में 2 जहाजों पर हमले के बाद भारत ने जताया एतराज, ईरानी राजदूत को किया तलब

by Sachin Kumar
0 comment
India Expresses Attacks 2 Indian Ships Hormuz

IRGC Navy Attack : मध्य पूर्व में ईरान ने एक बार होर्मुज को बंद करने का ऐलान कर दिया और सभी जहाजों को लौटने के लिए कहा है. इसी बीच खबर है कि ईरानी नौसेना ने दो भारतीय जहाजों पर हमला किया है.

IRGC Navy Attack : मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच जंग की वजह से तनाव चरम पर पहुंचा हुआ है. युद्ध को खत्म करने के लिए लगातार बातचीत चल रही है और इसी बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे दो भारतीय जहाजों पर हमले के बाद नई दिल्ली ने ईरानी राजदूत को तलब किया है. इस घटना को लेकर ईरानी राजदूत का कहना है कि ऐसी घटना को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है. लेकिन दोनों देशों के बीच में मजबूत संबंध हैं और यह लगातार बने रहेंगे. बता दें कि शनिवार भारतीय झंडे लगे दो टैंकरों को मजबूरी में अपना रास्ता बदलना पड़ा. वहीं, टैंकरों पर कड़ी निगरानी वाली वेबसाइट का कहना है कि इस दौरान गोलीबारी भी हुई है और IRGC ने दो भारतीय जहाजों को इस समुद्री गलियारे से पीछे हटने पर मजबूर किया था.

दोनों देशों के बीच में मजबूत संबंध

होर्मुज के पास भारतीय झंडे लगे दो मालवाहक जहाजों पर हमले को लेकर तेहरान के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम ने कहा कि हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच में मजबूत संबंध हैं और आगे भी संवाद होता रहेगा. मजीद ने बताया कि भारत और ईरान के बीच मजबूत संबंध हैं और इसका फायदा भी हुआ है, जैसे कि इस समुद्री गलियारे में भारी तनाव होने के बाद भी कई भारतीय जहाज यहां से निकले हैं.

हमले की मुझे जानकारी नहीं

हैदराबाद में डॉ. अब्दुल मजीद हकीम कहा कि भारत और ईरान के बीच में संबंध काफी मजबूत है. साथ ही जिस घटना के बारे में बताया जा रहा है मुझे उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. साथ ही हमें पूरा भरोसा है कि सब ठीक हो जाएगा और पूरा मामला भी सुलझा लिया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि ईरान किसी भी युद्ध के पक्ष में नहीं है बल्कि भी हमेशा शांति का पक्षधर रहा है.

ईरान ने किया जानकारी देने से इनकार

भारतीय जहाजों पर हमले के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने तत्काल ईरानी राजदूत को तलब कर लिया. हालांकि, विदेश मंत्रालय ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली MEA से बाहर निकल रहे हैं और वह किसी मुद्दे पर चर्चा भी कर रहे हैं. लेकिन अभी ईरान ने इस बैठक के बारे में पूरी जानकारी साझा करने से मना कर दिया है.

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ओमान के उत्तर में ईरानी नौसेना ने ‘जग अर्णव’ और ‘सनमार हेराल्ड’ नाम के दो मालवाहक जहाज पर हमला किया है. ये दोनों टैंकरों भारी मात्रा में तेल लेकर आ रहे थे और यह घटना ऐसे वक्त में हुई है जब कच्चे की आपूर्ति और कीमतों को लेकर लगातार चिंता बढ़ती जा रही हैं.

यह भी पढ़ें- राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले PM मोदी- विपक्ष को चुकानी होगी महिला विरोधी रुख की कीमत

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?