Home राज्यDelhi IRS अधिकारी की बेटी के हत्यारोपी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा! अपने पैतृक गांव में करता था हिंसा

IRS अधिकारी की बेटी के हत्यारोपी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा! अपने पैतृक गांव में करता था हिंसा

by Sachin Kumar
0 comment
accused IRS officer daughter murder violent

Delhi Murder : दक्षिणी दिल्ली में एक आईआरएस की बेटी की हत्या के मामले में आरोपी राहुल मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसी बीच फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचेगी और इस मर्डर का रीक्रिएशन करेगी.

Delhi Murder : दक्षिणी दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में फोरेंसिक टीमें घटनास्थल पर पहुंचेगी और वह घटना का रीक्रिएशन भी करेगी. शुक्रवार को हुई घटना के बाद पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा को गिरफ्तार कर साकेत कोर्ट में पेश किया. उसके बाद अदालत ने 4 दिनों की पुलिस रिमांड पर भी भेज दिया. वहीं, आरोपी से नकदी बरामद की है और उसने कोर्ट में कहा कि मुझे खेद है, मैंने इतना बड़ा अपराध किया है. उसने आगे कहा कि मेरा इरादा सिर्फ पैसे चुराना था और उसको हासिल करने के लिए घर में घुसा था. बता दें कि राहुल मीणा की उम्र 19 वर्ष है और मृतका की उम्र 22 साल थी.

हिंसा करने का रहा इतिहास

वहीं, फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंच सकती है. साथ ही जांच में पता चला है कि आरोपी राहुल मीणा अपने पैतृक गांव में अपने आक्रामक व्यवहार के लिए बदनाम था. साथ ही जिस जगह का सीसीटीवी फुटेज ने नहीं है वहां पर पहुंच सकती है और फिर रीक्रिएशन किया जाएगा. टीमें आरोपी को भी साथ ले जाने की संभावनाओं पर विचार कर रही हैं. सूत्रों ने बताया कि डीसीपी हेमंत तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. वहीं, मीणा की मानसिक स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए सूत्रों ने बताया कि साइकोपैथिक प्रवृत्तियां भी दिखाई देती हैं और उसका हिंसा करने का एक इतिहास रहा है. व्यवहार को लेकर तरीकों को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं.

आरोपी को है जुआ खेलने का शोक

सूत्रों ने बताया कि राहुल मीणा को ऑनलाइन सट्टेबाजी और तीन पत्ती जैसे ताश खेलने का भी काफी शौक था. बीते महीने वह 7 लाख रुपये से ज्यादा हार चुका था. यही वजह है कि आरोपी को इसकी बुरी आदत लग गई थी और वह जुआ खेलने के लिए पैसे भी उधार लेता था. बता दें कि वह पहले मृतका के घर पर घरेलू सहायक के तौर पर काम कर रहा था. इसी बीच उसको कथित वित्तीय अनियमितताओं के चलते उसे काम से निकाल दिया गया था. यह पूरा मामला एक 22 वर्षीय युवती की हत्या से जुड़ा है. यह युवती एक IRS की बेटी थी और वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं. साथ ही यूपीएसएसी की भी तैयारी कर रही थी.

ऐसे दिया हत्या की वारदात को अंजाम

आपको बताते चलें कि राहुल मीणा ने बुधवार (22 अप्रैल, 2026) की सुबह 6-7 बजे इस घटना को अंजाम दिया था. दक्षिणी दिल्ली की अमर कॉलोनी के कैलाश हिल्स अपार्टमेंट की ये घटना है और उसने मृतका का गला घोंटकर मर्डर कर दिया. इसके बाद पुलिस ने उसको द्वारका के एक इलाके में स्थित होटल से गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल साकेत कोर्ट ने उसको चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

यह भी पढ़ें- अब हर छात्र पर योगी सरकार की नजरः ‘अपार प्लस’ से एक ही प्लेटफॉर्म पर दर्ज हो रही पूरी शैक्षणिक जानकारी

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?