Home Top News AAP के 7 राज्यसभा सदस्य हुए BJP में शामिल, राघव चड्डा बोले- पार्टी अपने आदर्शों से भटक चुकी हैं

AAP के 7 राज्यसभा सदस्य हुए BJP में शामिल, राघव चड्डा बोले- पार्टी अपने आदर्शों से भटक चुकी हैं

by Sachin Kumar
0 comment
Three Rajya Sabha members AAP join BJP

Major Split in AAP : आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है और राघव चड्ढा समेत तीन राज्यसभा सदस्यों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही तीनों नेताओं ने बीजेपी में शामिल होने का भी ऐलान कर दिया है.

Major Split in AAP : दिल्ली की राजनीति में शुक्रवार को इतना बड़ा उलटफेर हुआ कि लोगों की आंखें खुल गईं. आम आदमी पार्टी (AAP) के संस्थापक सदस्य और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों ने इस्तीफा देने का ऐलान किया है. राघव के अलावा संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इस दौरान तीन नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और राघव चड्ढा ने भारी मन से कहा कि AAP उन आदर्शों और बुनियादी मूल्यों से पूरी तरह भटक गई, जिनके लिए इसको बनाया गया था. उन्होंने अपनी स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि मैं अब आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं.

जवानी के 15 साल दिए : राघव चड्ढा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी, जिसे मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए. वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिक आदर्शों से पूरी तरह भटक चुकी है. यह पार्टी अब न तो देश के लिए काम कर रही है और न ही राष्ट्रीय हित में, अब यह केवल निजी स्वार्थ के लिए काम कर रही है. आप में से कई लोग पिछले कुछ सालों से मुझसे यह बात कह रहे हैं और मैंने भी व्यक्तिगत रूप से यह महसूस किया है कि मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं. मैं फिर दोहराता हूं, मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं. उन्होंने आगे कहा कि आज मैं यह घोषणा करता हूं कि मैं AAP से खुद को अलग कर रहा हूं और जनता के बीच जा रहा हूं.

दो तिहाई सांसद करेंगे BJP में विलय

राघव ने यह भी कहा कि हम राज्यसभा में AAP से जुड़े दो-तिहाई सांसद, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) में विलय कर लेंगे. उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में आने से पहले, मैं एक प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) था. इस मंच पर मेरे साथ अलग-अलग क्षेत्रों के लोग थे. कुछ वैज्ञानिक थे, तो कुछ शिक्षाविद. आज AAP छोड़ने वालों में एक विश्व-स्तरीय क्रिकेटर, एक पद्म श्री विजेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं. इन सभी लोगों ने अपना सब कुछ त्याग दिया और एक भ्रष्टाचार-मुक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ एकजुट होकर इस पार्टी की स्थापना की.

राघव ने बताया कि मैं इस पार्टी का संस्थापक सदस्य था और शायद बहुत कम लोग इसे मुझसे बेहतर समझते होंगे. हमने मिलकर पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ, दिल्ली में पार्टी का निर्माण किया. साथ ही पंजाब में इसे स्थापित किया और अन्य राज्यों में भी इसका विस्तार करने का प्रयास किया. लेकिन बड़े दुख, पीड़ा और शर्म के साथ मैं यह कहता हूं कि जिस पार्टी का गठन भ्रष्टाचार को खत्म करने के संकल्प के साथ हुआ था. वह अब भ्रष्ट और समझौतावादी लोगों के हाथों में बुरी तरह फंस चुकी है. यही कारण है कि हर वह देशभक्त व्यक्ति, जो राष्ट्र सेवा के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ था. पहले ही पार्टी छोड़ चुका है, फिर एक-एक करके पार्टी छोड़ रहा है.

यह भी पढ़ें- बंगाल में बदलाव की लहर: कोलकाता में बोले शाह- अंगा, बंग और कलिंग में खिलेगा कमल

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?