Uttarakhand 10th-12th Result: उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया. यहां उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक और रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स बताए गए हैं.
25 April, 2026
उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो गया है, जहां स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है. इस साल उत्तराखंड से 1,12,266 स्टूडेंट्स ने 10वीं क्लास का एग्जाम दिया, जिसमें 92.10 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए. वहीं 1,02,986 स्टूडेंट्स ने इंटरमीडिएट का एग्जाम दिया था, जिसमें 85.11 प्रतिशत बच्चे पास हुए. ये सभी स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आइए जानते हैं कि स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं.

वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं.
- अब, होमपेज पर ‘बोर्ड एग्जाम’ सेक्शन में ‘बोर्ड एग्जाम 2026 अवेलेबल’ लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद ’10वीं रिजल्ट 2026′ या ’12वीं रिजल्ट 2026′ में से अपनी क्लास का लिंक चुनें.
- अब अपना रोल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालें.
- फिर ‘गेट रिजल्ट’ पर क्लिक करें.
- आपका 10वीं या 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.
DigiLocker पर रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
- DigiLocker ऐप या उसकी ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in खोलें.
- अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके साइन अप या रजिस्टर करें.
- आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP मिलेगा, उसे डालकर वेरिफाई करें.
- अगर आपका पहले से अकाउंट है, तो अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें.
- होमपेज पर, ‘इश्यूड डॉक्यूमेंट्स’ सेक्शन में जाएं और ‘क्लास X या XII मार्कशीट’ पर क्लिक करें.
- ‘उत्तराखंड बोर्ड’ सर्च करें और उस पर क्लिक करें.
- यहां ‘उत्तराखंड स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन’ लिंक पर क्लिक करें.
- अपने स्कूल से मिला 6-डिजिट का एक्सेस कोड, स्कूल कोड और अपना रोल नंबर डालें.
- आपकी 10वीं या 12वीं क्लास की ऑनलाइन मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी.
- इसे सेव करके प्रिंटआउट निकाल लें.
लड़कियों ने मारी बाजी
10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने टॉप किया है. 10वीं में अक्षिता गोयल टॉपर बनीं, वहीं 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला ने टॉप किया. बता दें, ऑनलाइन जारी की गई प्रोविजनल मार्कशीट में सब्जेक्ट के हिसाब से मार्क्स और स्टूडेंट की जरूरी जानकारी होगी. स्टूडेंट्स को कुछ दिनों में अपने-अपने स्कूलों से अपनी ओरिजिनल मार्कशीट लेनी होगी, क्योंकि बोर्ड स्कूलों को ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स भेजेगा.
यह भी पढ़ें- अब हर छात्र पर योगी सरकार की नजरः ‘अपार प्लस’ से एक ही प्लेटफॉर्म पर दर्ज हो रही पूरी शैक्षणिक जानकारी
