Home Latest News & Updates दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, रिहायशी इमारतों तक फैली; 14 लोगों को बचाया

दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, रिहायशी इमारतों तक फैली; 14 लोगों को बचाया

by Sachin Kumar 25 April 2026, 10:30 AM IST (Updated 27 April 2026, 11:43 AM IST)
25 April 2026, 10:30 AM IST (Updated 27 April 2026, 11:43 AM IST)
transformer fire engulfs buildings Laxmi Nagar Delhi

Delhi News : दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक ट्रांसफार्म में आग लग गई. यह इतनी भीषण थी कि लोगों के घरों तक पहुंच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया.

Delhi News : लक्ष्मी नगर इलाके के रमेश पार्क में शनिवार की तड़के की देर एक इलेक्ट्रिक ट्रांसफार्म में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि कई रिहायशी इमारतों तक फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इसके बाद इन इमारतों से दमकल विभाग के कर्मियों ने 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. वहीं, नानक मोटर के पास लगी इस आग की सूचना दलकल विभाग को दी गई और मौके पर उनकी कई टीमें पहुंच गईं. इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड वालों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और 7 वॉटर गाड़ियां ने इसे बूझा दिया. दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, रमेश पार्क में नानक मोटर के पास करीब 12:30 बजे आग लगने की सूचना मिली. आग बुझाने के लिए कुछ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन जब इस पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया तो फिर और भी गाड़ियों को भेजा गया.

7 वॉटर टेंडर को किया तैनात

आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग ने 7 वॉटर टेंडर और अन्य वाहन को तैनात किया. अधिकारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर की आग फैलते हुए आसपास की तीन रिहायशी इमारतों तक पहुंच गई. इसके कारण 14 फ्लैट प्रभावित हुए. वहीं, दमकल कर्मियों ने तेजी से बचाव अभियान चलाया और प्रभावित फ्लैटों के अंदर फंसे 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है और न ही कोई घायल हुआ है. विभाग ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि आग पर करीब 2 बजे तक काबू पा लिया गया और उसके कूलिंग ऑपरेशन चलाया गया. हालांकि, अभी तक आग लगने का सही कारण नहीं पता चल पाया. .

जानें क्या बोले स्थानीय लोग?

वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि रात में करीब 12:30 बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई. इसके बाद यह आग देखते ही देखते फैलती चल गई. व्यक्ति ने बताया कि आग लगने की वजह से बम-बम भी होता रहा. वहीं, आग लोगों के घरों तक पहुंच गई और यह लगातार बढ़ती गईं.

उन्होंने आगे कहा कि आग की वजह से अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और लोगों को समझ में नहीं आ रहा था क्या करें? साथ ही स्थानीय व्यक्ति ने यह भी कहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी थोड़ी लेट पहुंचीं और इसका मुख्य कारण है कि गली के सामने सरकार ने बहुत सारे सीमेंट के कट्टे रख रखे हैं.

यह भी पढ़ें- वोटिंग से पहले कोलकाता में ED की छापेमारी, राशन घोटाले से जुड़े मामले में 9 ठिकानों पर हुई कार्रवाई

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?