Home Top News इस्लामाबाद बना कैदखाना! ईरान-US बातचीत के चलते अस्पताल-स्कूल बंद, ट्रंप की ‘हां’ का इंतजार

इस्लामाबाद बना कैदखाना! ईरान-US बातचीत के चलते अस्पताल-स्कूल बंद, ट्रंप की ‘हां’ का इंतजार

by Neha Singh
0 comment
Islamabad Lockdown

Islamabad Lockdown: अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधि दूसरे दौर की बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंचे हैं, जिसके कारण शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया है. स्कूल, अस्पताल और बाजार समेत सभी जगहें बंद हैं.

25 April, 2026

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में इस समय अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत चल रही है, लेकिन इसका खामियाजा वहां की आवाम को भुगतना पड़ रहा है. दूसरे दौर की वार्ता के लिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के नेतृत्व में एक डेलिगेशन इस्लामाबाद पहुंचा है. वहीं अमेरिका की तरफ से विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर पहुंचे हैं. इस समझौते के लिए पूरे इस्लामाबाद में लॉकडाउन लगा दिया गया है. शहर का बड़ा हिस्सा एक हफ्ते से ज़्यादा समय से कड़ी सुरक्षा के बीच में है.

इस्लामाबाद में बुरा हाल

इस्लामाबाद जाने वाली मुख्य सड़कें सील कर दी गई हैं, जबकि रेड जोन, जिसमें मुख्य सरकारी इमारतें और डिप्लोमैटिक मिशन हैं, अभी भी कड़ी सुरक्षा घेरे में है. पास के कमर्शियल ‘ब्लू एरिया’ में बाजार सुनसान हैं, कैफे में सामान की कमी हो रही है. इसके अलावा बस टर्मिनल पर कोई सर्विस न होने से पब्लिक ट्रांसपोर्ट बुरी तरह प्रभावित हुआ है. लोगों को आने-जाने में बहुत मुश्किल हो रही है. इस्लामाबाद की आवाम के लिए अमेरिका-ईरान के बीच की अनिश्चितता सबसे बड़ी परेशानी बन गई है.

हाल के हफ्तों में यह दूसरा लॉकडाउन है. इससे पहले 11 अप्रैल को US और ईरानी डेलिगेशन के बीच बातचीत के लिए इस्लामाबाद को सील कर दिया गया था, जो बिना किसी डील के खत्म हो गई थी. शहर कुछ समय के लिए फिर से खुला, लेकिन कुछ ही दिनों फिर से पाबंदियां लगा दी गईं क्योंकि पाकिस्तान बातचीत के एक और दौर की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा था.

अमेरिका से सीधी बातचीत से इनकार

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पाकिस्तानी लीडरशिप के साथ मीटिंग के लिए शुक्रवार देर रात यहां पहुंचे. आर्मी चीफ फील्ड मार्शल सैयद असीम मुनीर, विदेश मंत्री इशाक डार और गृह मंत्री मोहसिन नकवी समेत सीनियर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. हालांकि, इस बात पर कोई क्लैरिटी नहीं है कि इस विजिट के दौरान वॉशिंगटन और तेहरान के बीच सीधी बातचीत होगी या नहीं. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकई ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “ईरान और US के बीच कोई मीटिंग प्लान नहीं है. ईरान की शर्तें पाकिस्तान के जरिए बताई जाएंगी.”

पहली बैठक फेल

11 और 12 अप्रैल को हुई US-ईरान बातचीत का पहला राउंड फेल हो गया, क्योंकि ईरान ने न्यूक्लियर प्रोग्राम और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका की शर्तें नहीं मानी, जिसके बाद मेजबान पाकिस्तान ने तनाव कम करने और बातचीत के दूसरे राउंड की उम्मीद जगाने के लिए कई डिप्लोमैटिक कोशिशें कीं. मंगलवार को ट्रंप ने ईरान के साथ दो हफ़्ते के सीजफायर को अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया ताकि तेहरान को युद्ध खत्म करने के लिए एक साथ प्रस्ताव तैयार करने के लिए और समय मिल सके. यह सीजफायर खत्म होने से कुछ घंटे पहले हुआ. अब देखना होगा कि दूसरे राउंड की बातचीत के बाद क्या नतीजा निकलता है.

यह भी पढ़ें- विदेश मंत्री अब्बास अराघची पहुंचे पाकिस्तान, ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत से किया इनकार

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?