Home मनोरंजन ‘बल्लू बलराम’ इज़ बैक! Sanjay Dutt ने किया Khalnayak रिटर्न्स का एलान, टीज़र देखकर फैंस के उड़े होश

‘बल्लू बलराम’ इज़ बैक! Sanjay Dutt ने किया Khalnayak रिटर्न्स का एलान, टीज़र देखकर फैंस के उड़े होश

by Preeti Pal
0 comment
बल्लू बलराम इज़ बैक! Sanjay Dutt ने किया Khalnayak रिटर्न्स का एलान, टीज़र देखकर फैंस के उड़े होश

Khalnayak 2: संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्म ‘खलनायक’ का सीक्वल अनाउंस हो चुका है. फिल्म की पहली झलक ने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी हाई कर दिया है.

25 April, 2026

बॉलीवुड के ‘असली खलनायक’ यानी संजय दत्त एक बार फिर पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. साल 1993 की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘खलनायक’ का जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. ऐसे में अब संजू बाबा ने इसके सीक्वल ‘खलनायक रिटर्न्स’ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है. ये खबर सुनते ही फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

4,000 कैदियों ने लिखी कहानी!

‘खलनायक रिटर्न्स’ के पीछे की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. दरअसल, संजय दत्त ने इस प्रोजेक्ट के बारे में एक बहुत ही दिलचस्प खुलासा किया. उन्होंने बताया कि जब वो 1993 के मुंबई ब्लास्ट केस के सिलसिले में जेल की सजा काट रहे थे, तभी उनके मन में ‘खलनायक’ की कहानी को आगे बढ़ाने का आइडिया आया था. संजू बाबा ने बताया कि, जेल में मैंने अपने आसपास मौजूद लोगों से पूछा कि क्या वो इस फिल्म को दोबारा देखना चाहेंगे? वहां मौजूद करीब 4,000 कैदियों ने एक साथ ‘हां’ कहा. मैंने उन सभी से कहा कि वो इस नई कहानी के बारे में एक-एक पेज लिखें. मुझे उन 4,000 पन्नों को पढ़ने में काफी टाइम लगा, लेकिन वहां से मुझे जो इंस्पिरेशन मिली, वो बेमिसाल थी. जब संजय दत्त पैरोल पर बाहर आए, तो उन्होंने ये आइडिया फिल्ममेकर सुभाष घई के साथ शेयर किए और आखिरकार घई साहब ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी.

बल्लू का नया अवतार

शुक्रवार शाम को एक खास इवेंट के दौरान मेकर्स ने ‘खलनायक रिटर्न्स’ का एक छोटा सा टीजर भी दिखाया. 66 साल के संजय दत्त एक बार फिर अपने पुराने ‘बल्लू’ वाले अंदाज में नजर आए, लेकिन इस बार उनका लुक ज्यादा रफ एंड टफ और दमदार है. फिल्म को संजय दत्त की कंपनी ‘थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स’ और अक्षा कंबोज की ‘एस्पेक्ट एंटरटेनमेंट’ मिलकर प्रोड्यूसर कर रही हैं. इन्होंने सुभाष घई की कंपनी मुक्ता आर्ट्स से इस फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं.

यह भी पढ़ेंःमहेश बाबू का ‘रुद्र’ अवतार और Priyanka की वापसी, SS Rajamouli की Varanasi ने सात समंदर पार मचाया शोर!

सुभाष घई का साथ

संजय दत्त ने सुभाष घई का शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें एंटरटेनमेंट का लीजेंड बताया. उन्होंने कहा कि घई साहब के बिना ‘खलनायक’ का सफर अधूरा है और वो इस नए प्रोजेक्ट का भी अहम हिस्सा रहेंग. वहीं, सुभाष घई ने भी खुशी जताते हुए कहा कि ये संजू और मान्यता की दिली इच्छा थी कि इस फिल्म को बनाया जाए. उन्हें पूरा यकीन है कि ये सीक्वल ओरिजिनल फिल्म से भी ज्यादा धमाकेदार होगा.

स्क्रिप्ट है असली हीरो

संजय दत्त से जब पूछा गया कि क्या उन पर फैंस की उम्मीदों का प्रेशर है, तो उन्होंने साफ कहा कि वो दबाव में काम नहीं करते. उनके लिए स्क्रिप्ट सबसे ऊपर है. संजू बाबा ने कहा, चाहे 6 महीने लगें या 8 महीने, जब तक कहानी और म्यूजिक एकदम परफेक्ट नहीं हो जाता, हम शूटिंग शुरू नहीं करेंगे. इस फिल्म का असली हीरो इसकी स्क्रिप्ट है.

जियो स्टूडियोज का तड़का

फिल्म की क्रिएटिव साइड को संभालने के लिए जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे ने भी हाथ मिलाया है. हाल ही में ‘धुरंधर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली ज्योति ने कहा कि जिस तरह 1993 में ‘खलनायक’ ने पॉप कल्चर में अपनी जगह बनाई थी, वैसे ही वो इस बार भी फिल्म को एक नया तड़का देने की कोशिश करेंगी. वैसे, साल 1993 की ‘खलनायक’ में संजय दत्त के साथ जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित भी नजर आए थे. फिल्म का गाना चोली के पीछे क्या है आज भी सुपरहिट है. 4-5 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर लगभग 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अब देखना होगा कि नई ‘खलनायक’ में राम और गंगा के कैरेक्टर्स में कौन नजर आएंगे.


News Source: PTI

यह भी पढ़ेंः Netflix की वो 5 फिल्में जिन्हें नहीं देखा तो समझो कुछ नहीं देखा, बोरियत की छुट्टी और एंटरटेनमेंट की फुल गारंटी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?