SS Rajamouli Varanasi: ‘आरआरआर’ और ‘बाहुबली’ के बाद अब एसएस राजामौली की अगली मूवी ‘वाराणसी’ भी विदेश में अपना जलवा दिखाएगी.
23 April, 2026
दुनिया भर में ‘आरआरआर’ और ‘बाहुबली’ जैसी फिल्मों से इंडियन सिनेमा का लोहा मनवाने वाले मास्टरमाइंड एसएस राजामौली एक बार फिर ग्लोबल स्टेज पर छाने के लिए तैयार हैं. उनकी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ का एक्सक्लूसिव शोकेस मेक्सिको में होने जा रहे फेमस ‘कॉमिक कॉन एक्सपीरियंस’ में किया जाएगा. शुक्रवार को होने वाले इस इवेंट में फिल्म से जुड़ी कई ऐसी जानकारियां और फुटेज सामने आएंगी, जो अब तक दुनिया ने नहीं देखे हैं.
इंडियन सिनेमा का मैजिक
मेक्सिको सिटी के सेंट्रो सिटीबानामेक्स में होने वाले इस 3 दिनों के पॉप कल्चर कन्वेंशन में राजामौली के बेटे और फिल्म के प्रोड्यूसर एसएस कार्तिकेय मौजूद रहेंगे. वो वहां मौजूद फैंस को ‘वाराणसी’ की मेकिंग के बिहाइंड-द-सीन वीडियो दिखाएंगे. साथ ही, राजामौली का एक स्पेशल वीडियो मैसेज भी वहां दिखाया जाएगा. प्रोग्राम के ऑर्गेनाइजर ने इसे लेकर काफी ज्यादा एक्साइटमेंट दिखाई है. इतना ही नहीं उन्होंने इसे इंडियन सिनेमा का ग्रेंड इंटरनेशल डिस्प्ले बता दिया है.

यह भी पढ़ेंःVijay Varma का विनिंग शॉट, सट्टे की दुनिया में एक आम आदमी के Matka King बनने की कहानी
महेश और प्रियंका की जोड़ी
फिल्म ‘वाराणसी’ कई वजह से खास है. ये पहली बार है जब राजामौली और तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू एक साथ काम कर रहे हैं. महेश बाबू फिल्म में ‘रुद्र’ का लीड कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं. उनके साथ ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस की इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक हो रहा है, जो कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के बाद भारत की सिल्वर स्क्रीन पर लौट रही हैं. वहीं, साउथ के बेहतरीन एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन इस फिल्म में विलेन के रोल में दिखाई देंगे.
हिंदू पौराणिक कथा
जैसा कि नाम से ही क्लियर है, कि फिल्म की कहानी हिंदू धर्म की स्पिरिचुअल कैपिटल कहे जाने वाले शहर वाराणसी और हिंदू पौराणिक कथाओं से इंस्पायर होगी. राजामौली अपनी हर फिल्म में रॉयल और इमोशन्स के कॉम्बिनेशन के साथ पेश करते हैं, और ‘वाराणसी’ से भी ऐसी ही उम्मीदें हैं. फिल्म का संगीत ऑस्कर विनर एमएम कीरावनी तैयार कर रहे हैं, जबकि इसे केएल नारायण और एसएस कार्तिकेय प्रोड्यूस कर रहे हैं.

कब होगी रिलीज?
महेशा बाबू और प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म खासतौर से IMAX फॉर्मेट के लिए बनाई जा रही है, जिससे ऑडियन्स को एक शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिल सके. हालांकि, इसके लिए फैंस को थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा, क्योंकि फिल्म अगले साल यानी 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ‘आरआरआर’ की ग्लोबल सक्सेस के बाद अब पूरी दुनिया की नजरें राजामौली के इस अगले एडवेंचर पर टिकी हैं.
News Source: PTI
यह भी पढ़ेंः देसी गर्ल का ग्लोबल धमाका, Priyanka Chopra और Richard Madden की Citadel 2 की रिलीज डेट आउट
