Home मनोरंजन ‘माइकल’ के दीवाने हुए बॉलीवुड स्टार्स, अनुपम खेर ने की जमकर तारीफ, फराह खान बोली- ऑस्कर दे दो

‘माइकल’ के दीवाने हुए बॉलीवुड स्टार्स, अनुपम खेर ने की जमकर तारीफ, फराह खान बोली- ऑस्कर दे दो

by Neha Singh
0 comment
Michael Movie Review

Michael Movie Review: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन बॉलीवुड स्टार्स इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. अनुपम खेर और फराह खान ने इसका रिव्यू शेयर किया है.

26 April, 2026

लेजेंड्री पॉप सिंगर और डांसर माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ पिछले दो दिनों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. दुनियाभर में 24 अप्रैल को रिलीज होने वाली इस फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन बॉलीवुड स्टार्स इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक्टर अनुपम खेर ने माइकल फिल्म का अपना रिव्यू शेयर किया है. उन्होंने माइकल जैक्सन का रोल निभाने वाले जाफर जैक्सन की जमकर तारीफ की है. वहीं फिल्ममेकर फराह खान ने भी फिल्म का रिव्यू दिया है. फराह खान तो जाफर जैक्सन की एक्टिंग की फैन हो गई हैं.

‘फिल्म नहीं, इमोशन है’

अनुपम खेर ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा ‘यह सिर्फ़ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक बहता हुआ इमोशन है. उनके मुताबिक, फिल्म देखते हुए ऑडियंस कभी इमोशनल हो जाती है तो कभी बहुत ज्यादा खुश हो जाती है. उन्होंने कहा कि थिएटर में फिल्म देखते हुए वह खुद भी सीटियां बजाने लगे थे और पूरी तरह से उस एक्सपीरियंस में डूब गए थे. अनुपम खेर ने जाफ़र जैक्सन की परफॉर्मेंस को उनके करियर की सबसे अच्छी परफॉर्मेंस में से एक बताया. उन्होंने कहा कि जाफर ने माइकल जैक्सन को इतनी बारीकी से निभाया कि कई बार ऐसा लगा जैसे असली माइकल स्क्रीन पर मौजूद हों. उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म के दौरान पूरा थिएटर तालियों, हंसी और इमोशन से भर गया था.

ट्रोल्स को खेर का जवाब

अनुपम खेर ने फिल्म को मिले नेगेटिव रिव्यूज पर भी अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि क्रिटिक्स अक्सर फिल्म के छोटे-छोटे हिस्सों को जज करते हैं, जबकि एक आर्टिस्ट की पूरी जर्नी को समझना जरूरी है. उनके मुताबिक, माइकल जैक्सन सिर्फ़ एक सिंगर नहीं थे, बल्कि एक इमोशन थे जो भाषा और सीमाओं से परे थे.

फराह भी हुईं फैन

वहीं फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर माइकल जैक्सन के साथ अपनी एक फोटो शेयर की. इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक नोट लिखते हुए लोगों से ‘माइकल’ फिल्म को थिएटर में देखने की अपील की. उन्होंने लिखा, ‘ध्यान देने वाली बात… हर देश में क्रिटिक्स बेवकूफ होते हैं! जाकर ‘माइकल’ देखो और कोई प्लीज जाफर जैक्सन को अगले साल ऑस्कर दे दे.’

बता दें, ‘माइकल’ फिल्म ने पिछले दो दिनों में 10.30 करोड़ का कलेक्शन किया है. यह फिल्म पॉप स्टार माइकल जैक्सन की बायोपिक है, जिसमें उनके बचपन से लेकर संघर्ष और सफलता की कहानी को दिखाया गया है. माइकल जैक्सन के फैंस इसे दुनियाभर में बहुत प्यार दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- ‘बल्लू बलराम’ इज़ बैक! Sanjay Dutt ने किया Khalnayak रिटर्न्स का एलान, टीज़र देखकर फैंस के उड़े होश

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?