Home Lifestyle कश्मीरी झुमकों के बाद बॉयफ्रेंड सें मांगे कश्मीरी वॉच, ये शानदार डिजाइन्स ट्रेडिशनल लुक में लगा देंगे चार चांद

कश्मीरी झुमकों के बाद बॉयफ्रेंड सें मांगे कश्मीरी वॉच, ये शानदार डिजाइन्स ट्रेडिशनल लुक में लगा देंगे चार चांद

by Neha Singh
0 comment
Kashmiri Watch Designs

Kashmiri Watch Designs: ट्रेडिशनल लुक में कुछ नया और यूनिक जोड़ने के लिए कश्मीरी घड़ी एक बढ़िया चॉइस हो सकती है. आजकल ये ट्रेंडिंग में है. यहां आपको कश्मीरी घड़ियों के शानदार डिजाइन मिलेंगे.

26 April, 2026

कश्मीरी झुमकों के बाद अब मार्केट में नया ट्रेंड आ गया है, जो है कश्मीरी घड़ियों का. रील्स में हर तरफ कश्मीरी घड़ियां ही दिखाई दे रही हैं. अगर आप अपने ट्रेडिशनल लुक में कुछ नया और यूनिक जोड़ना चाहते हैं, तो ये घड़ी एक बढ़िया चॉइस हो सकती है. ये घड़ियां कश्मीरी ट्रेडिशनल कारीगरी और नाज़ुक डिजाइन को दिखाती हैं, जो किसी भी आउटफिट को और भी अट्रैक्टिव बनाती हैं. चाहे शादी हो, कोई त्योहार का फंक्शन हो, या कोई खास मौका हो, कश्मीरी घड़ी आपके स्टाइल को चार चांद लगा देगी और हर कोई आपकी तारीफ जरूर करेगा. इसलिए, कश्मीरी झुमकों के बाद अब बारी है कि आप अपने बॉयफ्रेंड से कश्मीरी घड़ी की डिमांड करें.

चेन कश्मीरी वॉच

Kashmiri Watch Designs

यह वॉच ट्रेडिशनल आउटफिट को कॉम्पलीमेंट करेगी. यह ज्यादा हेवी नहीं है, इसलिए आप इसे सूट और साड़ी दोनों के साथ स्टाइल कर सकती हैं. इसमें लटकने वाले चेन झुमके की वाइब देते हैं और देखने में बहुत सुंदर लगते हैं. अपने लुक्स को आम से खास बनाने के लिए यह वॉच बेस्ट है.

हेवी कश्मीरी वॉच

Kashmiri Watch Designs

यह दोनों कश्मीरी वॉच बहुत ही हेवी है. यह नई दुल्हन के लिए परफेक्ट है. इन दोनों वॉच का डिजाइन साउथ इंडियन ज्वेलरी से मैच करता है, इसलिए आप इन्हें साउथ इंडियन साड़ियों के साथ भी पहन सकती हैं. यह वॉच लहंगे या किसी हेवी साड़ी के साथ भी बहुत प्यारे लगेगी.

कॉम्बो कश्मीरी वॉच

Kashmiri Watch Designs

आप चाहे तो इसे अपने फ्रेंड्स के साथ पहनकर ट्विनिंग भी कर सकती हैं. आप कश्मीरी वॉच का कॉम्बो अपने सभी दोस्तों को गिफ्ट कर सकती हैं, जो उन्हें बहुत पसंद आएगा. आप वॉच के डायल अपने पसंद के अनुसार ले सकती हैं. ध्यान रहे कि सभी की वॉच अलग अलग लेकिन सेम डिजाइन की हो.

स्क्वायर कश्मीरी वॉच

Kashmiri Watch Designs

स्क्वायर डायल वाली वॉच सबसे यूनीक और प्यारी हैं. दोनों ही घड़ियों का डिजाइन अलग लेकिन बहुत सुंदर है. पहली वॉच मिनिमल लुक देती है, तो दूसरी वॉच थोड़ा हेवी लुक देती है. आप यहां दिखाए गए डिजाइन्स में अपने पसंद की वॉच जरूर खरीदें, यह आपके लुक का स्टेटमेंट पीस बन जाएगा.

यह भी पढ़ें- लड़कियां ही क्यों, गर्मी में लड़के भी दिखें कूल और क्लासी! देखें Summer Kurta का लेटेस्ट कलेक्शन

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?