Home Top News कौन है ट्रंप के कार्यक्रम में गोली चलाने वाला थॉमस एलन? डिग्री और नॉलेज जानकर हो जाएंगे हैरान

कौन है ट्रंप के कार्यक्रम में गोली चलाने वाला थॉमस एलन? डिग्री और नॉलेज जानकर हो जाएंगे हैरान

by Sachin Kumar
0 comment
Who is Cole Thomas Allen shooter Trump event

Cole Thomas Allen : व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी से लोग दहशत में थे. एजेंसी ने जिस व्यक्ति को आरोपी बनाया है उसकी पहचान कोल थॉमस के रूप में हुई है.

Cole Thomas Allen : अमेरिका में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोलीबारी के दौरान सनसनी फैल गई. इस दौरान जांच एजेंसी ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया, उस शख्स की पहचान कोल थॉमस एलन (31) के रूप में हुई है. आरोपी को कैलिफोर्निया का रहने वाला बताया जा रहा है. यह गोलीबारी वाशिंगटन के होटल हिल्टन के बाहर हुई, जहां पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पहुंचे हुए थे. इस फायरिंग के बाद कार्यक्रम में सनसनी फैल गई. हालांकि, अभी तक किसी के जान-माल हानि की खबर सामने नहीं आई है. बता दें कि घटना के तुरंत बाद आरोपी को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस और स्थानीय लोगों ने गिरफ्तार कर लिया.

एक ऑफिसर को लगी गोली

वहीं, जांचकर्ताओं का कहना है कि कोल थॉमस एलन को उस बॉलरूम तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया, जहां डोनाल्ड ट्रंप समेत 2500 बड़ी हस्तियां मौजूद थीं. वहीं, ट्रंप ने व्हाइट हाउस में रिपोर्टर्स को घटना की जानकारी देते हुए कहा ‘यह अस्वीकार्य था लेकिन सीक्रेट सर्विस और लॉ एनफोर्समेंट ने इस पर जबरदस्त एक्शन लिया और यह फ्रीडम ऑफ स्पीच के लिए डेडिकेटेड एक इवेंट था.’ एक ऑफिसर को गोली लगी है, लेकिन वह बच गया क्योंकि उसने बहुत अच्छी बुलेटप्रूफ वेस्ट पहनी हुई थी. उसे बहुत पास से गोली मारी गई थी. उन्होंने आगे कहा कि मैंने ऑफिसर से बात की और वह बहुत अच्छा कर रहा है. ट्रंप ने उनकी जान बचाने के लिए सीक्रेट सर्विस की तारीफ की. FBI ने कहा कि एक आरोपी कस्टडी में है लेकिन उसके पास कोई डिटेल्स नहीं हैं.

कौन है थॉमस एलन?

LinkedIn समेत कई सोशल मीडिया प्रोफाइल में कोल थॉमस एलन को मैकेनिकल इंजीनियर, कंप्यूटर साइंटिस्ट, इंडी गेम डेवलपर और पार्ट-टाइम टीचर बताया गया है. इसके अलावा एलन ने कैलिफोर्निया प्रौद्योगिकी संस्थान से अपनी ग्रेजुएशन कंप्लीट की है. उसने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में अपनी उपाधि हासिल की है. साथ ही कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पोस्टग्रेजुएशन किया है.

ऑनलाइन प्रोफाइल के मुताबिक एलन IJK कंट्रोल्स में मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में काम करता है. साथ ही उसने C2 Education में पार्ट टाइम टीचर के रूप में सेवा दी है. इसके अलावा हमलावर ने NASA की जेट प्रोपल्शन लाइब्रेरी में एक रिसर्च स्कॉलर के रूप में हिस्सा लिया है. उसको सेल्फ एम्प्लॉयड इंडी गेम डेवलपर भी बताया है, जिसने ‘Bohrdom’ और ‘First Law’ जैसे गेम को तैयार किया है. यह गेम अमेरिका में काफी पॉपुलर भी है.

गोलीबारी में डर का माहौल

हमलावर ने जब अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू किया, तो सीक्रेट सर्विस और दूसरे अधिकारी बैंक्वेट हॉल में घुस गए. साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप समेत सभी को टेबल के नीचे झुकने को कहा गया. सैकड़ों गेस्ट भी टेबल के नीचे झुक गए थे. जब प्रेसिडेंट को स्टेज से उतारा जा रहा था. वह थोड़ी देर के लिए गिर गए और सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने उन्हें उठाया. होटल के बाहर, नेशनल गार्ड के सदस्य और दूसरे अधिकारी इलाके में जमा हो गए, जबकि हेलीकॉप्टर ऊपर चक्कर लगा रहे थे. इस पूरे मामले को लेकर अधिकारियों ने कहा कि यह घटना ज़मीन के नीचे बने बॉलरूम के बाहर हुई, जहां ट्रंप और दूसरे मेहमान बैठे थे. घटना के बाद इवेंट को रात के लिए कैंसिल कर दिया गया और इसे रीशेड्यूल किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- चाकू और बंदूक लेकर डिनर में घुसा था हमलावर, सामने आई पहली तस्वीर, बाल-बाल बचे ट्रंप-मेलानिया

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?