Home Lifestyle अकेले घूमने का है इरादा? ये हैं वो 5 शानदार शहर जहां Solo Trip का मजा हो जाएगा दोगुना

अकेले घूमने का है इरादा? ये हैं वो 5 शानदार शहर जहां Solo Trip का मजा हो जाएगा दोगुना

by Preeti Pal
0 comment
अकेले घूमने का है इरादा? ये हैं वो 5 शानदार शहर जहां Solo ट्रिप का मजा हो जाएगा दोगुना

Destinations for Solo Trip: अगर आप भी अकेले घूमने-फिरने के शौकीन हैं, तो आज आपके लिए दुनिया के वो 5 देशों की लिस्ट लेकर आए हैं, जहां जाकर आपकी सोलो ट्रिप यादगार बन जाएगी.

29 April, 2026

आज के दौर में अकेले घूमना यानी सोलो ट्रैवलिंग अब कोई मजबूरी नहीं, बल्कि एक ट्रेंड बन चुका है. ऐसे में लोग दुनिया से भागने के लिए नहीं, बल्कि खुद को और अपनी पसंद को एक्सप्लोर करने के लिए अकेले निकल रहे हैं. यही वजह है कि सोलो ट्रैवलर्स की संख्या में हर साल बढ़ोतरी हो रही है. लोग अब ऐसे शहरों को चुन रहे हैं जो सेफ हों, जहां आना-जाना आसान हो और जहां अकेले रहने पर भी अकेलापन फील न हो. ऐसे में अगर आप भी सोल ट्रैवलर हैं, या अपनी पहली सोल ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए उन टॉप 5 डेस्टिनेशंस की लिस्ट लाए हैं, जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे.

लॉस एंजेलिस

लॉस एंजेलिस में सोलो बुकिंग्स में काफी उछाल देखा गया है. ये शहर इतना बड़ा है कि यहां आप अपनी मर्जी के मालिक होते हैं. सुबह हॉलीवुड साइन तक हाइकिंग करें, दोपहर में सिल्वर लेक की पुरानी बुकशॉप्स में टाइम बिताएं और शाम को सांता मोनिका बीच पर डूबते सूरज का आनंद लें. अकेले घूमना, खाना या फिल्म देखना यहां इतना नॉर्मल है कि कोई आपको मुड़कर नहीं देखेगा. इस शहर में आप अपनी शर्तों पर घूम सकते हैं.

डलास

अगर आपको हिस्ट्री, मॉडर्न आर्किटेक्चर और बेहतरीन खाने का शौक है, तो डलास आपके लिए ही है. ‘डीप एलम’ जैसे मोहल्ले अपने लाइव म्यूजिक और आर्ट के लिए काफी फेमस हैं. यहां अकेले घूमना बहुत सेफ है और ज्यादातर टूरिस्ट स्पॉट एक दूसरे से कनेक्टेड भी हैं. डलास उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जो दिनभर घूमना चाहते हैं और शाम को किसी सुकून भरी जगह बैठकर अच्छे खाने का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं.

वॉशिंगटन डी सी

वॉशिंगटन डी सी को सोलो ट्रैवलर्स के लिए अमेरिका के सबसे बेहतरीन शहरों में से एक माना जाता है. यहां भी टूरिस्ट्स की तादात में 55 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. यहां की बनावट बहुत सीधी-सादी है और पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर आप आंख मूंदकर भरोसा कर सकते हैं. नेशनल मॉल के पास मौजूद ज्यादातर म्यूजियम फ्री हैं, जहां आप पूरा दिन बिना बोर हुए बिता सकते हैं. यहां अकेले सड़कों पर टहलते हुए आपको अकेलापन नहीं, बल्कि एक अच्छी वाइब मिलेगी.

यह भी पढ़ेंःभूल जाइए बाकी सब! इस शहर में मिलता है दुनिया का बेस्ट डेजर्ट, जानें क्यों कहलाता है Ice Cream Capital

मियामी बीच

मियामी बीच उन लोगों के लिए है जो रिलैक्सेशन और नाइटलाइफ़ दोनों का मजा एक साथ लेना चाहते हैं. यहां समंदर किनारे अकेले बैठकर किताब पढ़ना या स्विमिंग करना उतना ही आम है जितना किसी पार्टी में जाना. साउथ बीच की रौनक और वहां का आर्ट डेको स्टाइल आपको बोर नहीं होने देगा. यहां का टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर इतना स्ट्रॉन्ग है कि एक सोलो ट्रैवलर के लिए हर कदम पर कंफर्ट फील करेगा.

डबलिन

आयरलैंड की कैपिटल डबलिन में सोलो ट्रैवल करना शानदार एक्सपीरियंस हो सकता है. इसकी सबसे बड़ी वजह है यहां के लोगों का अच्छा बिहेवियर. यहां का पब कल्चर ऐसा है कि आप किसी अजनबी से भी आसानी से बातचीत शुरू कर सकते हैं. ट्रिनिटी कॉलेज जैसी हिस्टोरिकल प्लेसेस को आप पैदल घूमते हुए देख सकते हैं. छोटा और सेफ शहर होने की वजह से यहां आपको किसी बड़े प्लान की जरूरत नहीं पड़ती, बस निकल पड़िए और शहर की धुन में हो जाइए.

जरूरी टिप्स

सोलो ट्रैवलिंग कॉन्फिडेंस और आजादी का दूसरा नाम है. लेकिन सेफ्टी सबसे पहले है. भले ही ये सभी शहर सेफ हैं, लेकिन फिर भी अपने करीबियों के साथ अपना ट्रैवल प्लान और लाइव लोकेशन जरूर शेयर करें. इसके अलावा अपने साथ पोर्टेबल चार्जर, पर्सनल सेफ्टी अलार्म और ट्रैवल लॉक्स जरूर रखें. साथ ही हमेशा पेमेंट के एक से ज्यादा तरीके-जैसे कार्ड और कैश साथ रखें.

यह भी पढ़ेंःफुटबॉल ही नहीं, Olives के मामले में भी ये देश है नंबर वन! जानें आखिर कहां से आता है ‘हरा सोना’

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?