Home Lifestyle गर्मी को कहो-बाय, इन 6 Cotton Saree में दिखो हाय-फाय; महफिल में आप ही मचाओगी बवाल!

गर्मी को कहो-बाय, इन 6 Cotton Saree में दिखो हाय-फाय; महफिल में आप ही मचाओगी बवाल!

by Preeti Pal
0 comment
गर्मी को कहो-बाय, इन 6 Cotton Saree में दिखो हाय-फाय; चंदेरी हो या खादी का कमाल, महफिल में आप ही मचाओगी बवाल!

Cotton Saree: तपती गर्मी में अगर स्टनिंग दिखना है, तो कॉटन साड़ियों से अच्छा ऑप्शन कोई हो ही नहीं सकता. ऐसे में आज आपके लिए उनका लेटेस्ट कलेक्शन लेकर आए हैं.

01 May, 2026

सूरज दादा ने अपनी तपिश बढ़ा दी है और पारा 40 के पार पहुंच चुका है. ऐसे में सिल्क, शिफॉन या सिंथेटिक कपड़े पहनना किसी सजा से कम नहीं लगता. लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप अपना साड़ी प्रेम छोड़ दें. गर्मियों का असली साथी कॉटन है, जो न सिर्फ ग्रेसफुल लुक देता है, बल्कि पसीना भी सोखता है. इस सीजन में खुद को कूल रखने और स्टाइल में बने रहने के लिए आप भी कॉटन साड़ी पहन सकती हैं. आज हम आपके लिए 6 बेहतरीन कॉटन साड़ी ऑप्शंस लेकर आए हैं.

लखनऊवी चिकनकारी

गर्मियों की बात हो और चिकनकारी का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. हल्के पेस्टल कलर्स पर की गई सफेद धागों की कढ़ाई आंखों को ठंडक देती है. ये साड़ियां ऑफिस की मीटिंग हो या किसी की गोद भराई का फंक्शन, हर जगह आपको एक रॉयल लुक देती है. इसे आप स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पहनें.

मलमल कॉटन

मलमल को बुनी हुई हवा कहा जाता है. ये फैब्रिक इतना लाइटवेट होता है कि आपको पता भी नहीं चलेगा कि आपने साड़ी पहनी है. फ्लोरल प्रिंट्स या सिंपल सॉलिड कलर्स में मलमल की साड़ियां समर आउटिंग के लिए बेस्ट हैं. इसके साथ सिल्वर जूलरी पहनकर आप एक परफेक्ट ‘देसी गर्ल’ वाइब पा सकती हैं.

यह भी पढ़ेंःमुगल बादशाहों की पसंद से Nita Ambani के स्टाइल तक, लौट आया 2000 साल पुराना Jamdani का दौर

हेंडलूम चंदेरी

ट्रेडिशनल बुनाई में मॉर्डन का तड़का चाहिए तो, चंदेरी कॉटन साड़ियां आपको जरूर पसंद आएंगी. अगर आपको किसी शादी या पार्टी में जाना है जहां आप ज्यादा हैवी कपड़े नहीं पहनना चाहतीं, तो चंदेरी कॉटन साड़ी एक अच्छा ऑप्शन है. इसका बॉर्डर थोड़ा शाइनी होता है जो इसे हल्का फेस्टिव टच देता है.

प्रिंटेड कोटा डोरिया

कोटा डोरिया अपनी जालीदार बुनाई के लिए मशहूर है. ये साड़ी इतनी ट्रांसपेरेंट और लाइटवेट होती है कि गर्मी आपको छू भी नहीं पाएगी. इस पर बने लहरिया या ब्लॉक प्रिंट्स इसे बहुत वाइब्रेंट बनाते हैं. दिन की किटी पार्टी या लंच डेट के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता.

खादी कॉटन

खादी आजकल ग्लोबल फैशन बन चुका है. खादी कॉटन की साड़ियां न सिर्फ नेचर के लिए अच्छी हैं, बल्कि इनका टेक्सचर भी बहुत यूनिक होता है. एक डार्क शेड की खादी साड़ी और उस पर कंट्रास्ट ब्लाउज आपको एक इंटेलेक्चुअल और कॉन्फिडेंट लुक देता है.

कलमकारी कॉटन

अगर आपको रंगों और हाथ से बनी कलाकारी से प्यार है, तो कलमकारी कॉटन साड़ी आपके लिए ही है. इस पर बनी पुरानी आर्ट या बेल-बूटे इसे बाकी साड़ियों से अलग बनाते हैं. ये साड़ी पहनने में बहुत कंफर्टेबल है और आपकी पर्सनालिटी में चार चांद भी लगा देती है.

यह भी पढ़ेंः Sleeveless Kurta Sets पहनकर गर्मी में दिखें स्टनिंग, इन 6 ऑप्शन्स के साथ बनाएं अपनी अलग पहचान

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?