Upcoming IPOs: अगले हफ्ते आईपीओ मार्केट निवेशकों के लिए निवेश का बड़ा मौका देने जा रहा है. इस हफ्ते में कुल तीन कंपनियों के आईपीओ आ रहे हैं. इनमें एक मेनबोर्ड और दो एसएमई आईपीओ शामिल हैं.
Upcoming IPOs: ईरान-अमेरिका के बीच पिछले दो महीने से अधिक समय से जारी तनाव ने भारत के साथ दुनिया भर के शेयर बाजार को काफी प्रभावित किया है. मार्केट जानकारों के अनुसार, इससे बाजार को काफी नुकसान भी हुआ है. हालांकि, इस बीच भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी है और नए निवेश के मौके भी दिख रहे हैं. वहीं, देश के आईपीओ मार्केट में अगले हफ्ते यानी 4 मई से कई कंपनियों के आईपीओ आ रहे हैं. इनमें मेनबोर्ड और एसएमई दोनों ही आईपीओ शामिल हैं. कंपनियां इन आईपीओ के जरिए बाजार के माध्यम से निवेशकों से 3400 करोड़ रुपये से अधिक का फंड जुटाएंगी.
यहां बता दें कि जब भी कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर्स को लोगों (पब्लिक) के लिए ऑफर करती है तो इसे आईपीओ (Initial Public Offering) कहते हैं. आइए अब जानते हैं कि अगले हफ्ते कौन-कौन सी कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं और इनकी IPO Date, Lot Size, Price band, Issue Size, Allotment date और Listing date क्या हैं…
Upcoming IPOs: आने वाले हैं इन कंपनियों के आईपीओ
अभी तक की जानकारी के अनुसार, अगले हफ्ते कुल तीन कंपनियों के आईपीओ आ रहे हैं, इनमें दो SME IPO और एक मेनबोर्ड के आईपीओ शामिल हैं. एसएमई आईपीओ में Value 360 Communications Ltd. और Recode Studios Ltd. तो मेनबोर्ड आईपीओ में Bagmane prime Office REIT कंपनियों के नाम शामिल हैं.
वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस आईपीओ
Value 360 Communications Ltd. का आईपीओ 4 मई से 6 मई 2026 के लिए खुल रहा है. कंपनी इस एसएमई आईपीओ के जरिए कुल 41.69 करोड़ रुपये जुटाएगी. आईपीओ का प्राइस बैंड 95 रुपये से 98 रुपये प्रति शेयर है. इसका लॉट साइज 1200 शेयरों का है. इस आईपीओ की संभावित अलॉटमेंट डेट 7 मई और संभावित लिस्टिंग डेट 11 मई बताई जा रही है. हालांकि, इन तारीखों में बदलाव भी संभव है. Value 360 Communications Ltd. की बात करें तो साल 2009 में स्थापित यह कंपनी मार्केटिंग और पीआर सॉल्यूशन में लगी हुई है.
रिकोड स्टूडियोज लिमिटेड आईपीओ
Recode Studios Ltd का आईपीओ 5 मई से 7 मई 2026 के लिए खुल रहा है. कंपनी इस एसएमई आईपीओ के जरिए कुल 44.59 करोड़ रुपये जुटाएगी. इस आईपीओ का प्राइस बैंड 150 रुपये से 158 रुपये प्रति शेयर है. इसके एक लॉट में 800 शेयर्स हैं. आईपीओ की संभावित अलॉटमेंट डेट 8 मई और संभावित लिस्टिंग डेट 12 मई बताई जा रही है. हालांकि, इन तारीखों में बदलाव भी संभव है. Recode Studios Ltd. की बात करें तो साल 2021 में स्थापित यह एक ब्यूटी और पर्सनल केयर कंपनी है.
बैगमेन प्राइम ऑफिस रीट आईपीओ
अब बात करते हैं अगले हफ्ते आने वाले मेनबोर्ड के आईपीओ की. Bagmane Prime Office REIT का IPO 5 मई 2026 को खुल रहा है. इसको सब्सक्राइब करने की आखिरी तारीख 7 मई 2026 है. कंपनी इस आईपीओ के जरिए कुल 3405 करोड़ रुपये जुटाएगी. आईपीओ का प्राइस बैंड 95 रुपये से लेकर 100 रुपये तक का है. BSE की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, इस आईपीओ का लॉट साइज 800 शेयरों का है. आईपीओ की संभावित अलॉटमेंट डेट 12 मई है. स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE पर आईपीओ के शेयरों की संभावित लिस्टिंग 15 मई 2026 हो सकती है.
Disclaimer: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. Live Times अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में कोहराम, Sensex 821 और Nifty 287 पॉइंट गिरा, अमेरिका के इस फैसले का असर
