Home Latest News & Updates शुभमन गिल के आउट होने पर कोहली का दिखा आक्रामक रूप, फिर गुजरात के कप्तान ने कही ये बात

शुभमन गिल के आउट होने पर कोहली का दिखा आक्रामक रूप, फिर गुजरात के कप्तान ने कही ये बात

by Sachin Kumar
0 comment
Kohli displays aggressive side Shubman Gill dismissal

GT vs RCB: गुजरात और बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में विराट कोहली और शुभमन गिल अच्छे खासे चर्चाओं में रहे. गिल का कैच पकड़ने के बाद कोहली ने आक्रामक तरीके से जश्न मनाया और फिर गिल ने खास अंदाज में जवाब दिया.

GT vs RCB: आईपीएल 2026 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. हालांकि, यह मैच हाई स्कोरिंग वाला नहीं था लेकिन इस दौरान ऐसा कुछ घटा कि वह काफी चर्चाओं में आ गया. विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच मैदान पर एक जुगलबंदी देखने को मिली. क्रिकेट फैंस को पता है कि रन मशीन अपने जोशीले स्वभाव का है और वह मैच के दौरान कई बार काफी आक्रामक भी हो जाते हैं. कई दफा विरोधी टीम के बल्लेबाज के विकेट गिरने के बाद अपना जश्न भी आक्रामक तरीके से बनाते हैं और एहसास दिलाते हैं कि हमने कितनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है. ऐसा ही कुछ आरसीबी और जीटी के बीच हुए मैच के दौरान भी देखने को मिला.

कोहली ने लपका शानदार कैच

विराट कोहली और शुभमन गिल के दो स्टार खिलाड़ी हैं. लेकिन यह दोनों खिलाड़ी आईपीएल में अलग-अलग टीमों में मौजूद हैं और इस दौरान कोहली और गिल एक दूसरे के विरोधी खेलते हुए नजर आए. गिल जहां गुजरात टाइटंस की कप्तानी तरफ से खेल रहे हैं और कोहली आरसीबी के बल्लेबाज हैं. वहीं, गुजरात ने इस मैच में आरसीबी को चार विकेट से हरा दिया. इस दौरान एक दिलचस्प वाकया उस वक्त घटा जब शुभमन गिल आउट हो गए. साथ ही कोहली ने गिल का कैच लपक लिया और आक्रामक तरीक से जश्न मनाने लगे. वहीं, आउट होने के बाद गिल 18 गेंद में 43 रन बनाकर पवेलियन की तरफ लौट गए.

कोहली के लिए गिल ने मजे

विराट कोहली के जश्न का जवाब गिल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से दिया. गिल ने इंस्टा पर एक फोटो पोस्ट किया जिसमें विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं. उन्होंने जैसन होल्डर को टैग करते हुए लिखा कि ‘प्ले होल्ड, होल्डर’, आज टीम ने बोल्ड प्रदर्शन किया है. हालांकि, इस पोस्ट में कोहली ने किसी खास प्लेयर का नाम नहीं लिखा, लेकिन कोहली के इस फोटो के साथ उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में ये बात लिखी. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मैंने इस पोस्ट के माध्यम से आरसीबी के मजे ले लिए. इससे पहले भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबला जीतने के बाद पीली ड्रेस में एक शख्स को उन्होंने मुंह में सीटी लगाए फोटो पोस्ट किया था.

ऐसा रहा मैच का हाल

शानदार गेंदबाजी करने के बाद शुभमन गिल और जोस बटलर की घातक बल्लेबाजी के बाद गुजरात टाइटंस ने इस मैच को 4 विकेट से जीत लिया. गुरुवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारने से पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने देवदत्त पडिक्कल की मदद से 19.2 ओवर में 10 खोने के बाद 155 रन बनाए. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात ने 15.5 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया.

यह भी पढ़ें- IPL में वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों को किया पस्त! 167 गेंदों में ठोके 400 रन; कई रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?