Home Top News Bengal में धांधली की शिकायतों के बाद 15 बूथों पर फिर से वोटिंग, सुरक्षा ऐसी कि हिल भी न पाए कोई!

Bengal में धांधली की शिकायतों के बाद 15 बूथों पर फिर से वोटिंग, सुरक्षा ऐसी कि हिल भी न पाए कोई!

by Preeti Pal
0 comment
Bengal में 'पार्ट-2' की बारी, धांधली की शिकायतों के बाद 15 बूथों पर फिर से वोटिंग; सुरक्षा ऐसी कि हिल भी न पाए कोई!

Bengal Voting: चुनाव आयोग के आदेश के बाद पश्चिम बंगाल में एक बार फिर पोलिंग बूथ खुल चुके हैं. अब एक-एक वोट पर है बाज जैसी नजर रखी जा रही है.

02 May, 2026

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सस्पेंस कभी खत्म नहीं होता. 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के बाद अब चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाया. दरअसल, दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों के 15 बूथों पर दोबारा मतदान यानी रिपोल के आदेश दिए हैं. ऐसे में आज यानी शनिवार सुबह 7 बजे से ही इन बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. आज शाम 6 बजे तक लोग अपना कीमती वोट फिर डाल सकेंगे.

दोबारा वोटिंग?

चुनाव आयोग ने जिन इलाकों में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद ये फैसला लिया है, उनमें मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीट के 11 पोलिंग स्टेशन और डायमंड हार्बर सीट के 4 पोलिंग स्टेशन शामिल हैं. डायमंड हार्बर वही हाई-प्रोफाइल इलाका है जिसका प्रतिनिधित्व टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी लोकसभा में करते हैं. सिक्योरिटी इतनी टाइट है कि परिंदा भी पर न मार पाए. पिछली बार हुई कथित धांधली और हिंसा की शिकायतों को देखते हुए इस बार चुनाव आयोग ने सुरक्षा के इंतजाम काफी ज्यादा सख्त कर दिए हैं. आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि मतदान के पहले कुछ घंटों में माहौल पूरी तरह शांत रहा है. भारी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और हर बूथ की ‘वेबकास्टिंग’ की जा रही है. इसका मतलब है कि दिल्ली और कोलकाता में बैठे अधिकारी लाइव वीडियो के जरिए हर हलचल पर पैनी नजर रख रहे हैं.

यह भी पढ़ेंःExit Poll: तमिलनाडु में DMK असम में BJP और बंगाल में सस्पेंस; देखें पांचों राज्यों का एक्जिट पोल

दांव पर दिग्गजों की साथ

पश्चिम बंगाल चुनाव में कई सियासी दिग्गजों की साख दोबारा दांव पर है. इस मतदान में कई बड़े चेहरों की किस्मत का फैसला होना है. मगराहाट पश्चिम से टीएमसी के मोहम्मद शमीम अहमद मोल्ला का मुकाबला बीजेपी के गौड़सुंदर घोष से है. मैदान में कांग्रेस और आईएसएफ के उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे हैं. वहीं, डायमंड हार्बर से टीएमसी के पन्ना लाल हलदर और बीजेपी के दीपक कुमार हलदर के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है. बीजेपी ने इन बूथों पर बड़े पैमाने पर चुनावी धांधली का आरोप लगाया था, जिसके बाद आयोग ने अपने विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता को जमीनी हकीकत जानने के लिए भेजा था. उनकी रिपोर्ट के बेस पर ही ये रिपोल कराया जा रहा है. साथ ही, फाल्टा विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान होगा या नहीं, इसका फैसला भी आज ही होना है. वहीं, पश्चिम बंगाल की सभी सीटों के रिजल्ट 4 मई को आएंगे. तब तक हर एक वोट कीमती है और ये 15 बूथ भी सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी, इसमें बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.

News Source: PTI

यह भी पढ़ेंःपश्चिम बंगाल : 15 मतकेंद्रों पर फिर डालें जाएंगे वोट, चुनाव आयोग ने किया ऐलान; बताई ये खास वजह

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?