Home Latest News & Updates दिल्ली की गर्मी में फिर आया उबाल! पर No टेंशन; अगले दो दिन झमाझम बारिश के आसार

दिल्ली की गर्मी में फिर आया उबाल! पर No टेंशन; अगले दो दिन झमाझम बारिश के आसार

by Preeti Pal
0 comment
दिल्ली की गर्मी में फिर आया उबाल! पारा पहुंचा 25.9 के पार, पर No टेंशन; अगले दो दिन झमाझम बारिश के आसार

Delhi Weather: कुछ टाइम की राहत के बाद दिल्ली-एनसीआर के मौसम में गर्माहट फिर महसूस होने लगी है. हालांकि, टेंशन की बात नहीं है, क्योंकि आने वाले दिनों में फिर से बादल बरसने की उम्मीद है.

02 May, 2026

दिल्ली की सर्दी और गर्मी, दोनों ही फेमस हैं. दो दिन पहले हुई हल्की बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में जो ठंडक घोली थी, वो शनिवार सुबह होते-होते गायब होती दिखी. राजधानी में आज सुबह मिनिमम टेंपरेचर में उछाल दर्ज किया गया है, जिसने एक बार फिर लोगों के माथे पर पसीने की बूंदें ला दी हैं. हालांकि, मौसम विभाग ने दिल्लीवालों के लिए एक ऐसी खबर दी है जो उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है.

बढ़ गया पारा, पर राहत है

शनिवार की सुबह दिल्ली का मिनिमम टेंपरेचर 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो नॉर्मल से 1.2 डिग्री ज्यादा है. कल के मुकाबले इसमें 3.1 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है. सफदरजंग से लेकर पालम और लोधी रोड तक, हर तरफ तापमान में 3 से 4 डिग्री का इजाफा हुआ है. आज दिन का मैक्सिमम टेंपरेचर 38 से 40 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है. यानी दोपहर में दिल्ली के लोगों को अच्छी-खासी गर्मी झेलनी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ेंःमौसम ने ली अंगड़ाई, बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई, जानें मई के पहले हफ्ते में कैसा रहेगा दिल्ली का हाल

येलो अलर्ट

रविवार और सोमवार को दिल्ली वालों पर इंद्र देव मेहरबान हो सकते हैं. दरअसल, ‘मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को दिल्ली-NCR में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो कभी-कभी 50 किलोमीटर तक भी पहुंच सकती हैं. राहत का ये सिलसिला सोमवार को भी जारी रहने की उम्मीद है. यानी संडे की छुट्टी और मंडे की भागदौड़, दोनों ही खुशनुमा मौसम के साये में बीतने वाली हैं.

सांसों के लिए अच्छी खबर

प्रदूषण अभी कंट्रोल में हैं. यानी गर्मी और बारिश के इस खेल के बीच दिल्ली की हवा अभी सांस लेने लायक बनी हुई है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार सुबह 9 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 119 दर्ज किया गया, जो मीडियम कैटेगरी में आता है. कल भी ये इसी लेवल पर था. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक हवा की क्वालिटी ऐसी ही बनी रहेगी. कुल मिलाकर, शनिवार की दोपहर थोड़ी तपिश भरी जरूर होगी, लेकिन आने वाले दो दिन आपको फिर से कूलर और एसी से आजादी दिला सकते हैं. तो बस, अपनी छतरियां तैयार रखिए और संडे के लिए पकौड़ों का सामान मंगवा लीजिए!

News Source: PTI

यह भी पढ़ेंः तपती गर्मी के बीच दिल्ली-NCR में इंद्रदेव की मेहरबानी, ओले और बारिश ने पलटा मौसम का मिजाज

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?